Monday, June 29, 2026
BREAKING
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें वेलकम टू जंगल से दिल जीतने के बाद, अब दिशा पाटनी का सबसे ‘दिलकश’ अंदाज़ आवारापन 2 में! बेटी की परवरिश में कभी समाज की नहीं सुनी, दिल से लिए हर फैसले : कुणाल खेमू स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा सऊदी क्राउन प्रिंस और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने फोन पर की बातचीत, क्षेत्रीय घटनाक्रम को लेकर हुई चर्चा सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

बाज़ार

SBI जैसे बैंक अधिग्रहण वित्तपोषण को संभालने में सक्षम हैं: सी.एस.सेट्टी

08 अक्टूबर, 2025 08:08 PM

मुंबई : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने बुधवार को कहा कि देश के सबसे बड़े ऋणदाता जैसी संस्थाएं आगामी कारोबार को संभालने में सक्षम हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का बैंकों को अधिग्रहण के लिए वित्तपोषण की अनुमति देने के फैसले की पृष्ठभूमि में शेट्टी ने यह टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक की ओर से विस्तार के बदलाव के लिए दी गई अवधि को देखते हुए परिसंपत्ति प्रावधान की अपेक्षित ऋण क्षति (ईसीएल) आधारित प्रणाली में बदलाव से बैंकों के बही-खाते पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। शेट्टी ने यहां वार्षिक ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट' (जीएफएफ) से इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘हम विदेशी संस्थाओं का अधिग्रहण करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए ‘आउटबाउंड' विलय और अधिग्रहण वित्तपोषण कर रहे हैं। मुझे लगता है कि एसबीआई जैसे बैंक अधिग्रहण वित्तपोषण में पारंगत हैं।'' 

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को अधिग्रहण वित्तपोषण की अनुमति देने के निर्णय की कुछ सप्ताह पहले घोषणा की थी। शेट्टी ने स्वयं इसके लिए सार्वजनिक तौर पर अनुरोध किया था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों का ऋण जोखिम प्रबंधन मजबूत करने के लिए मौजूदा ‘घटित नुकसान' आधारित प्रावधान व्यवस्था की जगह 'अपेक्षित ऋण क्षति' (ईसीएल) आधारित प्रावधान लागू करने का मंगलवार को प्रस्ताव पेश किया। एसबीआई के चेयरमैन ने कहा कि देश का सबसे बड़ा ऋणदाता मॉडल के मामले में प्रौद्योगिक रूप से तैयार है लेकिन अब भी कुछ समायोजन की आवश्यकता हो सकती है। 

इस बीच, कार्यक्रम में शेट्टी ने कहा कि बैंकों को एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से वितरित ऋण के लिए संग्रह क्षमताओं में सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बकाया रुपे यूपीआई क्रेडिट कार्ड का 34 प्रतिशत हिस्सा उसकी अनुषंगी कंपनी एसबीआई कार्ड्स द्वारा जारी किया गया है तथा व्यय का 16 प्रतिशत हिस्सा इसी कार्ड का है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से एसबीआई द्वारा प्राप्त लाभों को सूचीबद्ध करते हुए शेट्टी ने कहा कि इन खातों के माध्यम से ऋण वितरण में उतनी वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने उल्लेख किया कि देश भर में व्यापार नेटवर्क का उपयोग ऋण देने के लिए किया जा सकता है।  

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन