Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

Samsung galaxy z trifold: Samsung का पहला 'ट्राई-फोल्ड' स्मार्टफोन, जानें तीन स्क्रीन वाले फोन के धांसू फीचर्स और कीमत

02 दिसंबर, 2025 06:48 PM

लंबे समय के इंतजार के बाद सैमसंग ने अपना पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Galaxy Z TriFold पेश कर दिया है। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित एक कार्यक्रम में यह फोन पेश किया गया। कंपनी के अनुसार, सबसे पहले यह फोन 12 दिसंबर को दक्षिण कोरिया में लॉन्च होगा। इसके बाद इसे अमेरिका, चीन, ताइवान, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में उपलब्ध कराया जाएगा। आइए इस फोन के फीचर्स, डिजाइन और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

फोन पर मिलेगा डेस्कटॉप का अनुभव
Galaxy Z TriFold फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है। फोन की आउटर स्क्रीन सामान्य स्मार्टफोन जैसी दिखती है, लेकिन इसे अनफोल्ड करने पर कुल डिस्प्ले 10 इंच का हो जाता है। अनफोल्ड होने पर इस फोन की हर स्क्रीन पर अलग-अलग ऐप्स यूज किए जा सकते हैं। यानी एक ही समय में यूजर 6.5 इंच की तीन स्क्रीन पर अलग-अलग काम कर सकेगा।

सैमसंग ने इस फोन के लिए DeX सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है, जिससे उपयोगकर्ता डेस्कटॉप वर्जन का अनुभव ले सकते हैं। DeX मोड में यह फोन चार अलग-अलग वर्कस्पेस के रूप में काम करेगा और हर वर्कस्पेस पर एक साथ पांच ऐप्स रन किए जा सकते हैं।

कैमरा और बैटरी फीचर्स
फोन के रियर में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 10 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो सेंसर मौजूद है। Galaxy Z TriFold में 5,600mAh की बैटरी दी गई है, जो फोल्डेबल फोन में सैमसंग की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी।

मजबूती और सुरक्षा पर ध्यान
सैमसंग का कहना है कि उन्होंने फोन के टाइटैनियम हिंज, एल्युमिनियम फ्रेम और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को विशेष रूप से रिफाइन किया है, जिससे यह लॉन्ग-टर्म ड्यूरैबिलिटी प्रदान करेगा। कंपनी ने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने पर एक बार डिस्प्ले रिपेयर कराने पर यूजर को 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, अगर कोई यूजर फोन को गलत तरीके से बंद करने की कोशिश करेगा, तो फोन नोटिफिकेशन और स्क्रीन वाइब्रेशन के जरिए अलर्ट करेगा।

कीमत कितनी होगी?
दक्षिण कोरिया में Galaxy Z TriFold फोन 2,450 अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.20 लाख रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। अन्य देशों में इसकी कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने कहा कि 12 दिसंबर को लॉन्च होने के बाद बाकी मार्केट्स में इसकी कीमत और फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आएगी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे