Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

SA vs BAN 2nd टेस्ट में बने 3 अविश्वसनीय रिकॉर्ड, लंबे समय तक रखे जाएंगे याद

30 अक्टूबर, 2024 06:18 PM

चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के दूसरे ही दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए टोनी डि जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर के शतकों की बदौलत 575 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लदेश ने 38 रन पर ही 4 विकेट गंवा लिए हैं। अपने स्टार ऑलराऊंडर शाकिब अल हसन के बिना बांग्लादेश की टीम दक्षिण अफ्रीका को टक्कर देने में असफल रही है। बहरहाल, उक्त टेस्ट एक और वजह से भी खास हो गया है। टेस्ट क्रिकेट के 3 अविश्वसनीय रिकॉर्ड इसमें बने हैं जोकि सबको हैरान करने के लिए काफी है। आइए जानते हैं-

दक्षिण अफ्रीका की ओर से 1 पारी में सर्वाधिक छक्के
17 बनाम बांग्लादेश, चैटोग्राम, 2024
15 बनाम वेस्टइंडीज, बैसेटेरे, 2010
12 बनाम ऑस्ट्रेलिया, केप टाउन, 2009
12 बनाम भारत, सेंचुरियन, 2010
ओवरऑल की बात करें तो टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम पर हैं जिन्होंने साल 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ शारजहा के मैदान पर दूसरी पारी में 690 रन बनाए थे और 66 चौके और 22 छक्के लगाए थे। इसके बाद भारत का नाम है जिन्होंने साल 2018 में राजकोट के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 18 छक्के उड़ाए थे। दक्षिण अफ्रीका अब इस लिस्ट में संयुक्त तौर पर तीसरे स्थान पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया भी साल 2003 में जिमबाब्वे के खिलाफ पर्थ के मैदान पर 17 छक्के उड़ा चुकी है।

पहले बार एशिया में लगाए 3 शतक
एशिया में पहली बार दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने एक ही टेस्ट पारी में तीन शतक लगाए। बांग्लादेश के खिलाफ 2017 ब्लोमफोंटेन टेस्ट मैच के बाद प्रोटियाज द्वारा कहीं भी ऐसा नहीं कर पाया है। लेकिन इस बार टोनी डि जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर ने शतक लगाकर इतिहास बना दिया।

1 गेंद खेलकर बन गए 10 रन
टेस्ट क्रिकेट में ऐसा बहुत कम हुआ है जब टीम के पहली ही गेंद पर 10 रन बन जाएं। बांग्लादेश जब खेलने उतरी थी तो उन्हें पांच बोनस प्वाइंट मिले थे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर सेनुरन मुथुसामी बल्लेबाजी के दौरान पिच पर दौड़े थे। वहीं, जब बांग्लादेश की पारी शुरू हुई तो दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसा रबाडा ने पहली ही गेंद वाइड फेंक दी। इसे विकेटकीपर वेरिन भी पकड़ नहीं पाए और गेंद बाऊंड्री पार हो गई। इस तरह बांग्लादेश को 1 ही गेंद पर 10 रन स्कोरबोर्ड पर मिल गए।

ऐसे चल रहा है टेस्ट
दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए टोनी डि जॉर्जी के 177, ट्रिस्टन स्टब्स के 106, बेदिंघम के 59, वियान मुल्डर के 105, सेनुरान मुथुसामी के 68 रनों की बदौलत 575 रन पर पारी घोषित की। बांग्लादेश के गेंदबाज तैजुल इस्लाम ने 198 रन देकर 5 विकेट लीं। जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने 9 ओवर में 38 रन देकर 4 विकेट लीं। बांग्लादेश अभी भी 537 रनों से पीछे है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बांग्लादेश : महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, महिदुल इस्लाम अंकोन (विकेटकीपर), जाकिर हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, नाहिद राणा

दक्षिण अफ्रीका : एडेन मार्कराम (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, रयान रिकेलटन, काइल वेरिन (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, डेन पैटरसन

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट