Monday, March 30, 2026
BREAKING
अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार भारत वैश्विक व्यवधानों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत : इंडस्ट्री मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

राष्ट्रीय

RSS 100 years: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने टैरिफ पर दिया 'स्वदेशी' का मंत्र और बोले- निर्भरता मजबूरी में न बदल जाए

02 अक्टूबर, 2025 07:22 PM

RSS को आज 100 साल पूरे हो चुके हैं। इसके चलते आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी समारोह और विजयादशमी उत्सव नागपुर में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस समारोह में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इनके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी भाग लिया।

संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले-
मोहन भागवत नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय से विजयादशमी के अवसर पर संबोधिक किया। अपने संबोधन में भागवत जी ने स्वीकार किया कि दुनिया आज एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि व्यापार के लिए दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता कहीं मजबूरी या लाचारी में नहीं बदलनी चाहिए। उन्होंने कहा, "देश आर्थिक रूप से प्रगति कर रहा है, और युवाओं में उद्यमिता का उत्साह दिख रहा है। अमेरिका ने भले ही टैरिफ नीति अपने हित में अपनाई हो, लेकिन कोई भी देश अकेला नहीं रह सकता। विश्व आपसी निर्भरता से चलता है।"

स्वदेशी: मजबूरी को रोकने का रास्ता-
भागवत जी ने यह भी साफ किया कि इस निर्भरता को मजबूरी बनने से रोकने के लिए भारत को स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को अपनाना होगा। उनके अनुसार हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उन्होंने यह भी इस बात का ज़िक्र भी किया कि ट्रंप के टैरिफ का प्रभाव हम सब महसूस करते हैं। इसके अलावा उन्होंने पड़ोसी देशों में अस्थिरता को भारत के लिए चिंता का विषय बताया।

समाज में बदलाव लाने पर ज़ोर दिया-
आरएसएस प्रमुख ने भारतीय युवाओं में बढ़ती देशभक्ति पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने समाज में बदलाव लाने पर भी ज़ोर दिया, यह मानते हुए कि जैसी सोसायटी होती है, वैसी ही व्यवस्था बनती है। इसलिए समाज को नए आचरण में ढालना ज़रूरी है, जो परिवर्तन की पहली शर्त है। उन्होंने लोगों को संदेश दिया,"आप जैसा देश चाहते हैं, आपको वैसा बनना होगा।"

भागवत ने कहा कि संघ का अनुभव बताता है कि व्यक्तिगत परिवर्तन से सामाजिक परिवर्तन और फिर व्यवस्था में परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने संघ की शाखाओं को आदतें बदलने, व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने वाली एक व्यवस्था बताया। अंत में उन्होंने दोहराया कि संघ को राजनीति में आने का निमंत्रण मिला, लेकिन उसने इसे स्वीकार नहीं किया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी