Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

Rohit Sharma : चैंपियंस ट्रॉफी तक भारतीय टीम के कप्तान बने रहेंगे रोहित शर्मा

13 जनवरी, 2025 12:44 PM

नई दिल्ली; रोहित शर्मा 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी तक भारतीय टीम के कप्तान बने रहेंगे। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम की अचीवमेंट को देखते हुए उन्हें एक और मौका दिया गया है। भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन पर बीसीसीआई ने समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक में बीसीसीआई पदाधिकारियों ने कप्तान रोहित शर्मा, हैड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर से सवाल पूछे गए। साथ ही भारतीय टेस्ट व वनडे टीम के भविष्य के कप्तान को लेकर भी चर्चा हुई। इस पर रोहित ने शर्मा ने बीसीसीआई को अपना फैसला बताया। बैठक में रोहित शर्मा ने कहा कि वह अगले कुछ महीने तक कप्तान रहेंगे और तब तक बोर्ड भविष्य का कप्तान चुन सकता है। रोहित ने कहा कि बोर्ड जिसे भी कप्तान चुनेगा, उसे उनका पूरा समर्थन रहेगा। इस दौरान जसप्रीत बुमराह के नाम पर चर्चा हुई तो एक सदस्य ने कहा कि वह उपयुक्त विकल्प हैं, लेकिन क्या वह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में कप्तानी कर पाएंगे?

आईपीएल के बाद मिलेगा नया कप्तान

रोहित चैंपियंस ट्रॉफी तक वनडे टीम के कप्तान रहेंगे। इसके बाद आईपीएल होना है। इस दौरान ही भविष्य के कप्तान पर कुछ निर्णय हो सकता है। बता दें कि रोहित शर्मा ने टी-20 वल्र्ड कप 2024 जीतने के बाद ही इस प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

खिलाडिय़ों के खराब प्रदर्शन पर चर्चा

समीक्षा बैठक में भारतीय टीम की हार के साथ कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के खराब प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही फिटनेस को लेकर और भी गंभीरता बरतने की बात हुई। बीसीसीआई पहले ही कह चुका है कि सभी वरिष्ठ खिलाडिय़ों को उपलब्धता के आधार पर घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रदेश की टीम में भाग लेना होगा।

घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी

बैठक में तय हुआ है कि अगर राष्ट्रीय स्तर का कोई खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट तभी नहीं खेलेगा, जब तक फिजियो की रिपोर्ट के साथ भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर की उसे अनुमति होगी। अगर ये लोग कहते हैं कि वर्कलोड के कारण उस खिलाड़ी को नहीं खेलना है, तभी उसे छूट मिलेगी। फिलहाल जून में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित के खेलने की संभावना कम ही दिख रही है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट