Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

Record low Level Rupee: भारतीय रुपया धड़ाम! पहली बार 90 के स्तर पर, जानिए गिरावट की बड़ी वजह

02 दिसंबर, 2025 06:53 PM

भारतीय रुपया मंगलवार को दूसरी लगातार सेशन में भारी गिरावट के साथ अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 42 पैसे टूटकर 89.95 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह कुछ समय के लिए 90.00 के रिकॉर्ड स्तर तक भी फिसल गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार ट्रेडर्स की बिकवाली, आयातकों की डॉलर डिमांड, विदेशी पूंजी की निकासी और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता—इन सभी कारणों ने रुपए पर भारी दबाव बनाया।

90 नए खतरे का स्तर, 91 तक जा सकता है रुपया?
दिन की शुरुआत में रुपया 89.70 पर खुला लेकिन कारोबार के दौरान 47 पैसे टूटकर 90.00 तक गिर गया। कोटक सिक्योरिटीज के करेंसी विशेषज्ञ अनिंद्य बनर्जी के अनुसार, 90 एक बड़ा मनोवैज्ञानिक स्तर है। अगर रुपया इसके ऊपर (कमज़ोर) जाता है, तो यह तेज गति से 91.00 या उससे भी ज्यादा के स्तर की ओर बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि इस स्थिति में आरबीआई को आक्रामक होकर दखल देना चाहिए, ताकि सट्टेबाज़ों को एकतरफा दांव लगाने से रोका जा सके और डॉलर-रुपया बाजार में अनावश्यक उतार-चढ़ाव न बढ़े।

FIIs की बिकवाली और कमजोर मार्केट ने बढ़ाया दबाव
डॉलर इंडेक्स 0.06% चढ़कर 99.41 पर रहा
सेंसेक्स 503 अंक टूटकर 85,138.27 पर बंद
निफ्टी 143 अंक गिरकर 26,032.20 पर आया
एफआईआई ने सोमवार को ₹1,171.31 करोड़ की बिकवाली की
ब्रेंट क्रूड 0.25% गिरकर $63.03 प्रति बैरल पर रहा
विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी और विश्व बाजार में डॉलर की मजबूती ने रुपए की गिरावट को और गहरा किया।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे