Thursday, May 14, 2026
BREAKING
पिछले एक दशक में पेंशन व्यवस्था में आया बड़ा बदलाव, डिजिटल सुधारों से प्रक्रिया हुई आसान और पारदर्शी: डॉ. जितेंद्र सिंह अमूल ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, प्रति लीटर 2 रुपए तक बढ़े दाम; 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें 15-20 मई तक पांच देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, यूएई के बाद करेंगे यूरोप का रुख पीएम मोदी के काफिले में गाड़ियों की संख्या घटी, 'ऊर्जा बचत' अपील के बीच लिया गया फैसला यूपी: अपर्णा यादव के घर पहुंचे सीएम योगी, प्रतीक यादव को दी अंतिम श्रद्धांजलि गुजरात में 20,667 करोड़ रुपए की डबल लाइन रेलवे परियोजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी PSEB 12th Result 2026 : पंजाब बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 91.46 प्रतिशत छात्र पास; मानसा की सुपनीत कौर ने किया टॉप, लड़कियों ने फिर गाड़े झंडे पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार आईएएस अधिकारियों के तबादले दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग पर 'आप' का बड़ा आरोप, 'भाजपा जिम्मेदार, सिंगर ने नहीं स्वीकारा था उसका ऑफर' पंजाब में फिर बम की धमकी से हड़कंप, सीएम भगवंत मान और सुनील जाखड़ निशाने पर

हिमाचल

"RDG कोई खैरात नहीं बल्कि राज्य का संवैधानिक अधिकार", मंडी में केंद्र सरकार पर बरसे CM सुक्खू

15 मार्च, 2026 07:53 PM

मंडी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) को अचानक बंद किए जाने पर कड़ी आपत्ति और गहरी चिंता व्यक्त की है। रविवार को मंडी में आयोजित एक जनसभा में मुख्यमंत्री ने केंद्र के इस कदम को राज्य की वित्तीय स्वायत्तता और संवैधानिक अधिकारों पर सीधा प्रहार करार दिया। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि हिमाचल प्रदेश को यह अनुदान संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत मिल रहा था। उन्होंने कहा कि यह ग्रांट कोई खैरात नहीं है, बल्कि राज्य का संवैधानिक अधिकार है। वर्ष 1952 से शुरू हुई इस व्यवस्था के तहत पिछले 73 वर्षों से हिमाचल प्रदेश को यह ग्रांट निरंतर मिल रही थी। इसे अचानक बंद करना राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा संकट पैदा कर सकता है।

जनता के सामने रखीं राज्य सरकार की उपलब्धियां
बता दें कि मुख्यमंत्री रविवार को मंडी दौरे पर थे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया की उपस्थिति में कांगणीधार में 152 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ज्यूडीशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी। शिलान्यास समारोह के उपरांत कांगणीधार स्थित संस्कृति सदन में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र पर यह निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की कई अहम उपलब्धियां भी जनता के सामने रखीं।

अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी रखें ध्यान
विधिक साक्षरता शिविर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेदकर को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की आकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने आम जनता को संदेश देते हुए कहा कि यदि हम अपने मौलिक अधिकारों का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं, तो हमें अपने मौलिक कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पालन करना होगा।

आम जनता को मिलेगा सुलभ न्याय
न्यायपालिका और विधिक साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि मंडी में बनने वाले अत्याधुनिक कोर्ट कॉम्प्लैक्स से न्यायिक प्रक्रिया में भारी तेजी आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस नए ढांचे से दूरदराज से आने वाली आम जनता को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सकेगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

एमसी चुनाव को कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

एमसी चुनाव को कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना

Kangra News: नगरोटा पहुंची चीन से मंगवाई आधुनिक मशीन, पुल के निर्माण कार्य को मिलेगी तेजी

Kangra News: नगरोटा पहुंची चीन से मंगवाई आधुनिक मशीन, पुल के निर्माण कार्य को मिलेगी तेजी