Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

Raja Warring के बाद पंजाब कांग्रेस के अब इस नेता पर तलवार, SC कमीशन ने किया तलब

07 नवंबर, 2025 08:08 PM

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा वड़िंग द्वारा देश के पूर्व गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह के बारे में दिए गए बयान से उठा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब एक और नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बार पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 10 नवंबर को आयोग के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आयोग ने तरनतारन के रिटर्निंग ऑफिसर (डिप्टी कमिश्नर) को भी नोटिस भेजते हुए 17 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने प्रताप सिंह बाजवा को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि उन्हें 10 नवंबर को आयोग के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा। आयोग के अनुसार, तरनतारन में पार्टी उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के दौरान शहीद बाबा जीवन सिंह (भाई जैता जी) की तस्वीर लगाई गई थी। चूंकि मंच पर सबसे वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ही मौजूद थे, इसलिए उन्हें जवाब के लिए बुलाया गया है।

चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने बताया कि होर्डिंग में कई राजनीतिक दलों के नेताओं की तस्वीरों के साथ भाई जैता जी की तस्वीर भी शामिल की गई थी। यह तस्वीर प्रिंट से लेकर सोशल मीडिया तक फैली हुई है, जिस पर आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है।

राजा वड़िंग को भी किया गया था तलब
यहां बता दें कि तरनतारन उपचुनाव के दौरान आयोग ने कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं। बाजवा से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भी नोटिस भेजा गया था। वड़िंग ने केंद्र के पूर्व गृह मंत्री स्व. बूटा सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आयोग ने वड़िंग को 6 नवंबर को पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन उनके वकील ने आयोग के सामने पेश होकर तरनतारन उपचुनाव समाप्त होने के बाद पेश होने की अनुमति मांगी थी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन