Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

RAJ-RERA : घर का सपना तोड़ने पर बिल्डर को चुकाना होगा 1.60 लाख का हर्जाना

08 अप्रैल, 2026 08:09 PM

गुरुग्राम : राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RAJ-RERA) के एडजुडिकेटिंग ऑफिसर आर. एस. कुलहरि ने आम आदमी के घर के सपने के साथ खिलवाड़ करने वाले बिल्डरों को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने 'रूहानी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड' की सेवा में गंभीर दोष मानते हुए शिकायतकर्ता प्रेमचंद सैनी के पक्ष में फैसला सुनाया है। अथॉरिटी ने बिल्डर को आदेश दिया है कि वह आवंटी को मानसिक संताप, अवसर की हानि और मुकदमेबाजी के खर्च के रूप में कुल ₹1,60,000 (हर्जाना + कानूनी खर्च) का भुगतान करे।

क्या है मामला?
अलवर निवासी प्रेमचंद सैनी ने रूहानी डेवलपर्स गुरुग्राम के 'रूहानी हाइट्स' प्रोजेक्ट में मुख्यमंत्री जन आवास योजना (CMJAY) के तहत एक 2-BHK फ्लैट बुक किया था। इस फ्लैट की कुल कीमत ₹8,80,000 तय की गई थी। आवंटी ने समय-समय पर भुगतान किया, लेकिन बिल्डर ने अनुबंध की शर्तों के अनुसार न तो प्रोजेक्ट पूरा किया और न ही फ्लैट का कब्जा सौंपा। कब्जा देने में विफल रहने के कारण आवंटी को न केवल वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा, बल्कि उसे अपने आशियाने के लिए सालों तक मानसिक पीड़ा भी झेलनी पड़ी।

अदालत का कड़ा रुख:
सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मुख्य रेरा अथॉरिटी पहले ही आवंटी को ब्याज सहित रिफंड दिलाने का आदेश दे चुकी है। हालांकि, एडजुडिकेटिंग ऑफिसर ने स्पष्ट किया कि सेवा में कमी के कारण आवंटी को जो अतिरिक्त प्रताड़ना मिली है, उसके लिए मुआवजा अनिवार्य है। अथॉरिटी ने अपने आदेश में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में निर्माण लागत और रियल एस्टेट की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। यदि आवंटी आज उसी इलाके में नया फ्लैट लेना चाहे, तो उसे कहीं अधिक कीमत चुकानी होगी, जिसे 'अवसर की हानि' माना गया।

रेरा का सख्त आदेशः
अथॉरिटी ने बिल्डर की लापरवाही को देखते हुए आदेश दिए हैं कि अवसर की हानि और बढ़ती कीमतों के एवज में 1,00,000 रुपए, सेवा में दोष और प्रताड़ना के लिए 50,000 रुपए और आवंटी को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगवाने के लिए 10,000 रुपए अलग से दिए जाएं। अथॉरिटी ने रूहानी डेवलपर्स को निर्देश दिया है कि वह इस आदेश के अपलोड होने के 45 दिनों के भीतर पूरी राशि का भुगतान करे। यदि बिल्डर निर्धारित समय में भुगतान नहीं करता है, तो उसे इस कुल हर्जाना राशि पर 6% वार्षिक साधारण ब्याज भी देना होगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित