चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राजिंदर गुप्ता को पंजाब में खाली राज्यसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। राजिंदर गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक हैं।
बता दें कि बीते दिन उन्होंने पटियाला में काली माता प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि संजीव अरोड़ा पूर्व राज्यसभा सदस्य हैं, जिन्होंने इस्तीफा देकर उपचुनाव लड़ा था और अब विधायक चुने जाने के बाद कैबिनेट मंत्री हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी ने अब खाली राज्यसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।