Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

Punjab: तरनतारन उपचुनाव की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के सख्त प्रबंध

10 नवंबर, 2025 07:29 PM

तरनतारन : पंजाब के विधानसभा हलका तरनतारन में मंगलवार को होने जा रहे उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर पुष्पा सत्यानी (IAS), पुलिस ऑब्जर्वर शायनी एस. (IPS) और खर्च ऑब्जर्वर मनज़रुल हसन (IRAS) ने विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर सख्त निर्देश जारी किए हैं।

जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर राहुल ने बताया कि विधानसभा हलका तरनतारन में कुल 1,93,742 मतदाता हैं, जिनमें 1,01,494 पुरुष और 92,240 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 1,356 सर्विस वोटर हैं।हलके में 114 मतदान केंद्र स्थानों पर 222 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 100 को संवेदनशील घोषित किया गया है। इनमें 4 मॉडल बूथ, 3 पिंक (महिला) बूथ और 1 दिव्यांग (PWD) बूथ बनाया गया है। इस दौरान चुनाव अमले में EVM मशीनों का वितरण जारी है।

चुनाव मैदान में कौन-कौन उम्मीदवार?
तरनतारन उपचुनाव में 5 उम्मीदवार मैदान में हैं:
हरमीत सिंह संधू (आम आदमी पार्टी)
करणबीर सिंह बुरज (कांग्रेस)
हरजीत सिंह संधू (भारतीय जनता पार्टी)
सुखविंदर कौर रंधावा (शिरोमणि अकाली दल)
मंदीप सिंह (वारिस पंजाब दे, निर्दलीय)

ज़िक्रयोग्य है कि आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिसके चलते उपचुनाव कराया जा रहा है।

सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि पोलिंग बूथों, काउंटिंग हॉल और स्ट्रॉन्ग रूम्स में सुरक्षा और प्रबंधन के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए पानी, प्रतीक्षा क्षेत्र, शौचालय और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों से 100% वेबकास्टिंग सुनिश्चित की जाएगी। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के लिए जिला स्तर पर शिकायत सेल बनाया गया है, और C-Vigil ऐप पर आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। क्योंकि तरनतारन इलाका अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ है, इसलिए जिला प्रशासन अधिक सतर्कता बरत रहा है। अंत में, जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि प्रशासन तरनतारन उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और यह चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और स्वतंत्र माहौल में संपन्न कराया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन