Sunday, March 29, 2026
BREAKING
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा: शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को दी मात, अब बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर सीआईआई ने पश्चिम एशिया तनाव पर केंद्र की प्रतिक्रिया की सराहना की; 12 बिंदुओं का इंडस्ट्री एजेंडा भी तैयार किया ऑटो सेल्स, जीएसटी डेटा, कच्चा तेल और मध्य पूर्व में तनाव से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती' सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने के मुद्दे पर बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचे मिस्र और तुर्किए के विदेश मंत्री ईरान ने अमेरिका-इजरायल पर विश्वविद्यालयों को ‘जानबूझकर’ टारगेट करने का लगाया आरोप ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका में उबाल: शहर-शहर सड़कों पर लोगों ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय

PM Dhan Dhaanya Yojana: PM मोदी ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू हुई प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भर मिशन

12 अक्टूबर, 2025 06:58 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को किसानों के लिए दो नई योजनाओं का शुभारंभ किया प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भर मिशन। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1,100 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं का कुल निवेश 42 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी भी मौजूद थे।

पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत का कृषि निर्यात लगभग दोगुना हो गया है। अनाज का उत्पादन 900 लाख मीट्रिक टन से अधिक पहुंच गया, वहीं फल और सब्जियों का उत्पादन 640 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा हो गया है। उन्होंने कहा कि नई योजनाएं प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भर मिशन किसानों की आय और उत्पादन को बढ़ाने में मदद करेंगी। सरकार इन योजनाओं पर करीब 35 हजार करोड़ रुपये खर्च करने वाली है।

पीएम मोदी ने किसानों के बढ़ते महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेती और किसान हमेशा देश की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं, और बदलते समय के अनुसार सरकार का सहयोग लगातार मिलता रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने से पहले उन्हें किसानों और मछुआरों से बातचीत करने का मौका मिला और उन्होंने कृषि क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं के अनुभव भी सुने।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आकांक्षी जिलों की सफलता इस बात का उदाहरण है कि जब वंचितों और पिछड़ों को प्राथमिकता दी जाती है, तो परिणाम भी बेहतर होते हैं। इन जिलों में मातृ मृत्यु दर घटने के साथ बच्चों का स्वास्थ्य और शिक्षा का स्तर सुधरा है।

केंद्रीय कृषि मंत्री का बयान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों पर यूरिया के बढ़े हुए दाम का बोझ नहीं डाला। उन्होंने कहा कि संस्थागत ऋण, फसल बीमा जैसी योजनाओं से किसानों को लगातार मदद मिल रही है। इसके अलावा, दलहन आत्मनिर्भर मिशन और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के माध्यम से किसानों और अंत्योदय जिलों को सीधे लाभ मिलेगा। शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और विज़न की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश के किसानों का कल्याण सुनिश्चित हो रहा है और हम सब मिलकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक

भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल

भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल

भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू

भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू

युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगेे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान : भजनलाल शर्मा

युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगेे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान : भजनलाल शर्मा

87 साल की उम्र में रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन

87 साल की उम्र में रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोयंबटूर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कई क्षेत्रों में रेड जोन घोषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोयंबटूर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कई क्षेत्रों में रेड जोन घोषित

तमिलनाडु चुनाव 2026: थलपति विजय दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, उम्मीदवारों के नाम के साथ 'सीटी' चुनाव चिह्न का किया ऐलान

तमिलनाडु चुनाव 2026: थलपति विजय दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, उम्मीदवारों के नाम के साथ 'सीटी' चुनाव चिह्न का किया ऐलान

दिल्ली में आग का तांडव: जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद 4 लोग घायल, फिर मची चीख-पुकार

दिल्ली में आग का तांडव: जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद 4 लोग घायल, फिर मची चीख-पुकार