Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

PM मोदी ने BJP के नए कार्यालय का किया उद्घाटन, बोले- दफ्तर हमारे लिए मंदिर से कम नहीं

29 सितंबर, 2025 07:58 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (29 सितंबर) को राष्ट्रीय राजधानी में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नवरात्रि की सप्तमी पर हुआ यह उद्घाटन दिल्ली बीजेपी के लिए एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है।

इस कार्यालय का शिलान्यास 9 जून 2023 को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया था। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र ने बताया कि लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद का निपटारा प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और नड्डा के मार्गदर्शन में हुआ और निर्माण कार्य भी पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में अब अपने-अपने कार्यालय हैं, जो पार्टी की जमीनी स्तर पर मजबूती की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

उद्घाटन समारोह में नड्डा ने कहा, “आज हम सबके लिए खुशी का अवसर है कि लंबे इंतजार के बाद दिल्ली बीजेपी को अपना कार्यालय मिल गया। जब भी हमने पार्टी के किसी कार्य के लिए मार्गदर्शन मांगा, प्रधानमंत्री ने हमेशा सहयोग किया। इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूँ।”

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “नवरात्रि के पावन दिनों में दिल्ली बीजेपी को नया कार्यालय मिला है। यह संगठन की ताक़त और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक है। बीजेपी की स्थापना को 45 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन इसका बीजारोपण 1951 में हुआ था, जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की नींव रखी थी। आज दिल्ली बीजेपी की शक्ति हमारे कार्यकर्ताओं की दशकों की मेहनत और त्याग का परिणाम है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित