Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

PM मोदी ने रचा इतिहास! इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ बने भारत के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

25 जुलाई, 2025 06:08 PM

भारतीय राजनीति के इतिहास में आज, 25 जुलाई 2025 का दिन बेहद खास बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए लगातार प्रधानमंत्री पद पर सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले दूसरे नेता बन गए हैं। इस दिन मोदी ने लगातार 4,078 दिन देश की बागडोर संभालते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा की थी। हालाँकि, उन्होंने 1980 से 1984 तक एक और कार्यकाल भी पूरा किया था, लेकिन वह दो कार्यकालों के बीच में एक अंतराल था।

जवाहरलाल नेहरू अभी भी नंबर वन
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू आज भी इस लिस्ट में पहले नंबर पर कायम हैं। उन्होंने आज़ादी के बाद से लेकर 1964 तक लगातार 16 साल और 286 दिन तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की थी।

26 मई 2014 को पहली बार PM बने नरेंद्र मोदी
आज़ाद भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद उन्होंने 2019 में दोबारा और 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं, और वे भाजपा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता भी रहे हैं।

2014 में भाजपा ने उनके नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और 272 सीटें हासिल कर केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। 2019 में यह आंकड़ा बढ़कर 303 पहुँच गया। हालाँकि, 2024 में भाजपा को अकेले बहुमत नहीं मिला, लेकिन एनडीए (NDA) के साथ मिलकर पार्टी ने तीसरी बार सरकार बनाई।

गैर-कांग्रेसी PM के तौर पर कई रिकॉर्ड
नरेंद्र मोदी पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने दो-दो बार अपना कार्यकाल पूरा किया और तीसरी बार भी सत्ता में वापसी की। इतना ही नहीं, वे पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने लोकसभा में अकेले दम पर बहुमत हासिल किया। इससे पहले सिर्फ इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ही लगातार तीन बार जनादेश लेकर प्रधानमंत्री बने थे।

मोदी की यह उपलब्धि केवल राजनीतिक आंकड़ों तक सीमित नहीं है। उन्होंने देश की जनता के बीच एक भरोसेमंद नेता की छवि बनाई है। उनका नेतृत्व, विकास पर केंद्रित योजनाएं और वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत उपस्थिति उनकी लोकप्रियता के मुख्य कारण रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं