Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

PM मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, रैंकिंग में पिछड़े ट्रंप और मेलोनी… जानें बाकी दिग्गजों का हाल

27 जुलाई, 2025 04:55 PM

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाया है। वह एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता के रूप में उभरे हैं। अमरीकी बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी जुलाई, 2025 की ताजा सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी को 75 फीसदी लोगों की अप्रूवल रेटिंग मिली है, जबकि यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सर्वे में 8वें नंबर पर आए हैं। यह सर्वे चार से दस जुलाई के बीच किया गया और इसमें 20 से अधिक देशों के नेताओं की रेटिंग शामिल की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी पहले स्थान पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग हैं, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 59 फीसदी है।

तीसरे स्थान पर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई हैं, जिन्हें 57 फीसदी लोगों का समर्थन प्राप्त है। इनके बाद कनाडा के मार्क कार्नी (56 फीसदी) और ऑस्ट्रेलिया के एंथनी अल्बनीज (54 फीसदी) आते हैं। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अंडर 5 में जगह नहीं मिली है। डोनाल्ड ट्रंप को 44 फीसदी लोगों का समर्थन मिला है, लेकिन 50 फीसदी लोग उनके विरोध में हैं। वहीं सबसे कम लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और चेक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री पेट्र फिआला शामिल हैं, जिन्हें केवल 18 फीसदी लोगों का समर्थन मिला है, जबकि 74 फीसदी लोग उनसे असंतुष्ट हैं। वहीं इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी 10वें स्थान पर हैं। मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे के मुताबिक, पीएम मोदी का कद और भी बढ़ गया है, चाहे वह देश के अंदर हो या बाहर। सर्वे में शामिल 75 प्रतिशत लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को एक लोकतांत्रिक वैश्विक नेता के रूप में स्वीकार किया है। सात प्रतिशत लोग इस पर कोई निर्णय नहीं ले पाए, जबकि 18 प्रतिशत लोगों की राय इससे अलग थी।

2024 में भी थे टॉप पर

पिछले साल अगस्त में भी मॉर्निंग कंसल्ट ने दुनिया 25 देशों के प्रमुखों की अप्रूवल रेटिंग जारी की थी। इस लिस्ट में 69 फीसदी रेटिंग के साथ पीएम मोदी पहले स्थान पर थे। हालांकि इस पर उनकी रेटिंग में करीब छह फीसदी इजाफा हुआ है। उस वक्त लिस्ट में दूसरा स्थान मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रे मैनुअल लोपेज ओब्राडोर को मिला था। उनकी अप्रूवल रेटिंग 60 फीसदी थी। उस वक्त तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन टॉप-10 नेताओं में भी शामिल नहीं थे। 39 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ वे 12वें नंबर पर रहे थे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन