Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

Pak vs WI 1st Test: साजिद-अबरार का कहर, पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 127 रनों से हराया

19 जनवरी, 2025 04:17 PM

मुल्तान। कप्तान शान मसूद (52) की अर्धशतकीय पारी के बाद साजिद खान (पांच विकेट) और अबरार अहमद (चार) की घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में 123 के स्कोर पर ढ़ेर कर मुकाबला 127 रनों से जीत लिया हैं। मैच में कुल नौ विकेट लेने वाले साजिद खान को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया। 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण का सामना अधिक देर तक नहीं कर पायी और पूरी टीम 36.3 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के ऐलेक ऐथनेज ने सर्वाधिक (55) रनों की पारी खेली। टेविन इमलाक (14), मिकाइल लुईस (13), क्रेग ब्रैथवेट (12), केविन सिंक्लेयर (10) रन बनाकर आउट हुये। पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण के आगे वेस्टइंडीज के छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

पाकिस्तान की ओर से साजिद खान ने 15 ओवर में 50 रन देकर पांच विकेट लिये। अबरार अहमद ने 11.3 ओवर में 27 रन देकर चार विकेट झटके। नोमान अली ने एक बल्लेबाज को आउट किया। आज यहां इससे पहले गेंदबाजों की मददगार पिच पर जोमेल वारिकन (32 रन देकर सात विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को दूसरी पारी में 157 के स्कोर पर समेट दिया। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 251 रनों का लक्ष्य मिला था।

पाकिस्तान ने कल के दूसरी पारी में तीन विकेट 109 रन के आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में सऊद शकील (दो) रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वारिकन ने ग्रीव्स के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद वारिकन ने मोहम्मद रिजवान(दो) को भी अपना शिकार बना लिया। बल्लेबाजी करने आये आगा सलमान ने कामरान गुलाम के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 38वें ओवर में वॉरिकन ने कामरान गुलाम (27) को आउटकर पाकिस्तान को छठा झटका दिया। नोमान अली (दो), साजिद खान (पांच), खुर्रम शहजाद (शून्य) पर आउट हुए।

47वें ओवर में गुडाकेश मोती ने आगा सलमान (14) को आउटकर 157 के स्कोर पर पाकिस्तान की दूसरी पारी का अंत कर दिया। पहली पारी के आधार पर मिली बढ़त के आाधार पर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 251रनों का लक्ष्य मिला। वेस्टइंडीज की ओर जोमेल वारिकन ने 18 ओवरों में 32 रन देकर सात विकेट लिए। पाकिस्तान ने पहली पारी में 230 रन बनाये थे। वहीं वेस्टइंडीज की पहली पारी 137 के स्कोर पर सिमट गई थी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव