Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

Pak vs Eng: अपने ही घर में पाकिस्तान की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने पारी और 47 रन से हाराया

11 अक्टूबर, 2024 03:55 PM

मुल्तान : हैरी ब्रूक (317) और जो रूट (262) की शानदार बल्लेबाजी के बाद जैक लीच (चार विकेट) बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन शुक्रवार को पारी और 47 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान ने आज टेस्ट मैच के पांचवें दिन कल के छह विकेट पर 152 रन से आगे खेलना शुरु किया। 49वें ओवर में जैक लीच ने सलमान आगा को (63) को पगबाधा आउट कर पाकिस्तान के मैच को ड्रा की और ढ़केलने के प्रयास को जोरदार झटका दिया।

आगा सलमान और आमेर जमाल ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरी किये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शाहीन शाह अफरीदी (10) को भी लीच ने अपना शिकार बना लिया। इसी ओवर में उन्होंने अगले बल्लेबाज नसीम शाह (6) को स्मिथ के हाथों स्टंप कराकर पाकिस्तान की पारी का अंत कर दिया। अबरार अहमद बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। आमेर जमाल (55) रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की पूरी टीम 54.5 ओवर में 220 रन पर सिमट गई।

इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने चार विकेट लिये। गस ऐटकिंसन और ब्राइडन कार्स ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। किस वोक्स को एक विकेट मिला। इससे पहले इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक (317) और जो रूट (262) की शानदार बल्लेबाजों की मदद से सात विकेट पर 823 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी थी। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में कप्तान शान मसूद (151), अब्दुल्लाह शफीक (102) और आगा सलमान (नाबाद 104) की पारियों के दम पर 556 का स्कोर खड़ा किया था।

इंग्लैंड की ओर तिहरा शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। इंग्लैंड के लिए जैक लीच ने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए पाकिस्तान की दोनों पारियों में सात बल्लेबाजों को आउट किया। जो रूट दोहरा शतक जड़ कर इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज तो पहले ही बन गए थे। उन्होंने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया है। रूट ने इस मैच में 262 रनों की पारी खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। रूट के टेस्ट करियर का यह छठा दोहरा शतक था और वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

इस मैच में जो रूट और हैरी ब्रूक ने और भी कई रिकार्ड बनाए। क्रिकेट इतिहास में यह दूसरी बार है जब इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों ने एक ही पारी में दोहरे शतक लगाने का कारनामा किया है। इंग्लैंड की ओर से टेस्ट की एक ही पारी में दो दोहरा शतक बनाने का कारनामा 1985 में भारत के खिलाफ चेन्नई में ग्रीम फाउलर और माइक गैटिंग ने किया था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट