Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

Pak vs Aus 3rd ODI : पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज

10 नवंबर, 2024 05:08 PM

पर्थ। शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह (3-3 विकेट) और हारिस रउफ (दो विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद सईम अयूब (47), अब्दुल्लाह शफीक (37) और कप्तान मोहम्मद रिजवान (नाबाद 30) की बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्ता ने तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ पाकिस्ता ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है। हारिस रउफ को उनके शानदार प्रदर्शन 24 रन देकर दो विकेट लिए प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज में 10 विकेट चटाने पर प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की सईम अयूब और अब्दुल्लाल शफीक की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 84 रन जोड़े। सईम अयूब ने चार चौके और एक छक्के की मदद से (42) रनों की पारी खेली। अब्दुल्लाह शफीक ने एक चौके और एक छक्के की मदद से (37) रन बनाये। इन दोनों बल्लेबाजो को लैंस मॉरिस ने आउट किया। बाबर आजम (28) और मोहम्मद रिजवान (30) रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ने 26.5 ओवर में दो विकेट पर 143 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एकमात्र कामयाब गेंदबाज लैंस मॉरिस को दो विकेट मिले।

इससे पहले आज यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया शुरुआत खराब रही और उसने 88 के स्कोर तक उसके सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। जेक फ्रेजर-मक्गर्क (7), ऐरन हार्डी (12), कप्तान जॉश इंग्लिस (7), कूपर कॉनोली (7), मैथ्‍यू शॉर्ट (22), कूपर कॉनोली (रिटायर्ड हर्ट 7) और ग्लेन मैक्सवेल (शून्य) पर आउट हुए। इसके बाद शॉन ऐबट ने पारी को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने एक छक्के और दो चौके की मदद से सर्वाधिक (30) रनों की पारी खेली। एडम जम्पा (13) और लैंस मॉरिस (शून्य) पर आउट हुए। स्पेंसर जॉनसन (12) रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण के आगे ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज पिच पर नहीं टीक सका। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 31.5 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह 3-3 विकेट लिए। हारिस रउफ को दो विकेट मिले। मोहम्मद हसनैन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट