Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच और सक्रिय कार्यशैली को अपनाना होगा : विनोद सिंगला अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश हरियाणा में 13246 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अब से करना होगा ये काम , हर जिले का शेड्यूल जारी CM नायब सैनी के 'हंटर' से बैंक में हड़कंप, नगर निगम का फंसा हुआ 127 करोड़ का फंड रिलीज पंचकूला में संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव, विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान Haryana: हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर, इस टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा.... पंजाब में गिरे ओले, सभी जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप विधानसभा : आरडीजी बहाली के लिए सरकार का साथ दे विपक्ष : सुक्खू

राष्ट्रीय

Operation Sindoor के बाद भारत का पाकिस्तान पर एक और ‘सर्जिकल वार’ - संसद में बड़ा खुलासा

14 अगस्त, 2025 08:11 PM

नई दिल्ली : पाकिस्तान से भारत में होने वाली अवैध तस्करी पर अब सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। जहां मई महीने में भारत ने सीमा पार स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था, वहीं अब ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के जरिए पाकिस्तान से आने वाले माल की तस्करी पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने अब तक 12.04 करोड़ रुपये मूल्य का पाकिस्तान-निर्मित सामान जब्त किया है, जो सीधे पाकिस्तान से नहीं बल्कि तीसरे देशों जैसे UAE के जरिए भारत में दाखिल किया जा रहा था।


क्यों शुरू हुआ ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’?
इस ऑपरेशन की पृष्ठभूमि पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ी है, जिसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से होने वाले सभी प्रकार के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला कि पाकिस्तान से माल UAE जैसे देशों के जरिये रीरूट होकर अब भी भारत पहुंच रहा है।


इस खतरे को समझते हुए DRI ने एक गुप्त और विस्तृत अभियान की शुरुआत की – जिसे 'ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट' नाम दिया गया। इसका उद्देश्य था उन मालवाहक कंटेनरों की पहचान करना, जो पाकिस्तानी मूल के सामान को छिपाकर तीसरे देश के नाम पर भारत लाने की कोशिश कर रहे थे।


कैसे काम करता है यह तस्करी नेटवर्क?
जांच में जो सामने आया वह बेहद चौंकाने वाला है:
-माल की पैकिंग और शिपमेंट पाकिस्तान (कराची पोर्ट) से होती है।
-इसके बाद सामान को दुबई (जेबेल अली पोर्ट) ले जाया जाता है, जहां कंटेनर के विवरण और मैनिफेस्ट बदले जाते हैं।
-वहां से वह सामान भारतीय बंदरगाहों तक तीसरे देश के नाम पर पहुंचाया जाता है, ताकि उसकी असली उत्पत्ति को छिपाया जा सके।


अब तक कितनी जब्ती और केस दर्ज?
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में जानकारी दी कि जुलाई 2025 तक इस ऑपरेशन के तहत 5 प्रमुख केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल जब्त माल की कीमत 12.04 करोड़ रुपए आंकी गई है। सभी केसों में सामान संयुक्त अरब अमीरात के रास्ते भारत में लाया गया था। इसके अलावा, 13 अन्य मामलों में कस्टम विभाग ने 12 लाख रुपए के अवैध आयात को भी रोका है। इन सभी में DGFT (विदेश व्यापार महानिदेशालय) की अधिसूचनाओं और नियमों का उल्लंघन किया गया था।


26 जून की सबसे बड़ी जब्ती
इस ऑपरेशन की अब तक की सबसे बड़ी सफलता 26 जून 2025 को मिली, जब 39 कंटेनरों में 1115 मीट्रिक टन सामान जब्त किया गया। इस माल की कीमत करीब 9 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इस मामले में एक आयातक कंपनी के पार्टनर को गिरफ्तार भी किया गया।


क्या था सामान?
हालांकि सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया कि जब्त किए गए सामान में क्या-क्या था, लेकिन सूत्रों का मानना है कि इसमें प्लास्टिक के सामान, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, सजावटी वस्तुएं और कुछ औद्योगिक उपकरण शामिल थे, जिन्हें पाकिस्तानी मूल का छिपाकर भारत में खपाने की कोशिश की जा रही थी।


सरकार का सख्त संदेश
‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ केवल तस्करी के खिलाफ अभियान नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। सरकार यह साफ संदेश देना चाहती है कि आतंक का समर्थन करने वाले देश के साथ व्यापारिक संबंध नहीं बनाए जाएंगे, चाहे वह किसी भी रूप में क्यों न हो।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही