Friday, July 10, 2026
BREAKING
वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला गौरव खन्ना को नहीं जानते हैं राम कपूर, कहा- कभी नहीं देखा, लोग बोले- जलन दिख रही है जावेद जाफरी का दावा इस वजह से नहीं बन पाए A लिस्ट स्टार, बोले- सलमान खान के साथ भी ऐसा हुआ गोविंदा गोली लेकर पहुंचे पत्नी सुनीता आहूजा से लॉक अप 2 में मिलने, बोले- मार ले अब मुझे

खेल

NZ vs WI: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराया, 3-0 से जीत सीरीज

22 नवंबर, 2025 08:03 PM

हैमिल्टन। मैट हेनरी (चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद मार्क चैपमैन (64) और माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 40) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने शनिवार को तीसरे एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को 117 गेंदे शेष रहते चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली। मैट हेनरी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और काइल जेमीसन को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। 162 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 32 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए।

डेवन कॉन्वे (11), रचिन रविंद्र (14 और विल यंग (तीन) रन बनाकर आउट हुये। ऐसे संकट के समय मार्क चैपमैन और टॉम लेथम ने पारी को संभाला और चौथे विकेट लिए 38 रन जोड़े। इसी दौरान 20वें ओवर में रॉस्टन चेज ने टॉम लेथम (10) को आउटकर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये माइकल ब्रेसवेल ने मार्क चैपमैन के साथ पांचवें के लिए 75 रन जोड़ेकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चत की। 28वें ओवर में जेडेन सील्स ने मार्क चैपमैन को आउटकर वेस्टइंडीज को पांचवीं सफलता दिलाई। मार्क चैपमैन ने 63 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के लगाते हुए 64 रनों की पारी खेली। मिचेल सैंटनर (नौ) रन छठे विकेट के रूप में आउट हुये। न्यूजीलैंड ने 30.3 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीत लिया।

वेस्टइंडीज की ओर से मैथ्यू फोर्ड और जेडेन सील्स ने दो-दो विकेट लिये। शमार स्प्रिंगर और रॉस्टन चेज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे 36.2 ओवर में 161 के स्कोर पर ढ़ेर हो गई। जॉन कैंपबेल और अकीम अग्युस्त की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। पांचवे ओवर में मैट हेनरी ने अग्युस्त (17) को आउटकर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने केसी कार्टी (शून्य) का भी शिकार कर लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान शाई होप के पारी को संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान काइल जेमीसन ने जॉन कैंपबेल (26) को आउटकर पवेलियन भेज दिया।

वेस्टइंडीज के लिए रॉस्टन चेज ने सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली। शाई होप (16), शरफेन रदरफोर्ड (19) और शमार स्प्रिंगर ने 12 रनों का योगदान दिया। 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर हेनरी ने जेडेन सील्स (शून्य) को आउटकर 161 के स्कोर पर वेस्टइंडीज की पारी का अंत कर दिया। खारी पिएर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने चार विकेट लिये। जेकब डफी और मिचेल सैंटनर को दो-दो विकेट मिले। काइल जेमीसन, जैकरी फॉक्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह