Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

No price hike: कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, GST कटौती के बाद एक और बड़ा फैसला

27 नवंबर, 2025 06:10 PM

बेंगलुरु : GST दरों में हालिया कटौती के बाद अब कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी और बढ़ गई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)ने साफ कर दिया है कि वह अगले साल जनवरी से वाहनों की कीमतें नहीं बढ़ाएगी। कंपनी का कहना है कि जब तक कच्चे माल की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी नहीं होती, तब तक ग्राहकों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा। इससे आने वाले महीनों में कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कार विनिर्माता कंपनियां आमतौर पर प्रत्येक वर्ष जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करती हैं।

M&M के कार्यकारी निदेशक तथा वाहन एवं कृषि क्षेत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश जेजुरिकर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हम अभी कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करेंगे जब तक कि कच्चे माल की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि न हो।'' जेजुरिकर ने अगले साल जनवरी से वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की कंपनी की योजना के बारे में सवाल किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात से पूरी तरह अवगत हैं कि देश ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को कम करने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे कीमतें बढ़ाने के लिए मुनाफाखोरी के उद्देश्य को बढ़ावा देकर इस रणनीति को कमजोर किया जा सके।''

जेजुरिकर ने कहा, ‘‘ इसलिए हम कीमतें तभी बढ़ाएंगे जब विनिर्माण लागत में स्पष्ट और ठोस वृद्धि होगी। हम केवल इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा नहीं करेंगे क्योंकि ऐसा आम तौर पर किया जाता है।'' कार विनिर्माताओं ने जीएसटी दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए 22 सितंबर से कीमतों में कटौती की घोषणा की है। जीएसटी परिषद द्वारा कर दरों को युक्तिसंगत बनाने के निर्णय से अधिकतर छोटी एवं मध्यम आकार की कारों को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत की निचली कर श्रेणी में रखा गया है। अधिकतर बड़ी एसयूवी तथा लक्जरी वाहनों के लिए प्रभावी कर लगभग 50 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान