Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

New Vice-President: RSS के इशारे पर तय होगा नाम? इन चेहरों में से उपराष्ट्रपति बनने की संभावनाएं तेज!

24 जुलाई, 2025 07:17 PM

साल 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। जगदीप धनखड़ के अप्रत्याशित इस्तीफे के बाद यह सवाल अब हर तरफ उठ रहा है कि आखिर नया उपराष्ट्रपति कौन होगा? मीडिया में कई नामों की चर्चा है, लेकिन सूत्रों की मानें तो इस बार उम्मीदवार न तो चमकते चेहरों में से होगा और न ही सिर्फ राजनीतिक हैसियत से तय किया जाएगा। संघ की पसंद, पार्टी के प्रति निष्ठा और विचारधारा से जुड़ाव— ये तीन प्रमुख मानदंड बन गए हैं उपराष्ट्रपति पद की रेस के लिए। यही वजह है कि चर्चित नामों के बीच से भी कोई चेहरा चयनित न हो—इसकी पूरी संभावना जताई जा रही है। जहां एक ओर हरिवंश नारायण सिंह, शिवराज सिंह चौहान, रामनाथ ठाकुर, रविशंकर प्रसाद और थावरचंद गहलोत जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, वहीं संघ के करीबी सूत्रों का दावा है कि इस बार बीजेपी किसी ऐसे चेहरे पर दांव लगाएगी जो वर्षों से संगठन का हिस्सा रहा हो, लाइमलाइट से दूर हो और विवादों से भी बचा रहा हो।

मीडिया में चर्चित नाम
अब तक चर्चा में ये चेहरे हैं:

हरिवंश नारायण सिंह (राज्यसभा उपसभापति)
शिवराज सिंह चौहान (केंद्रीय कृषि मंत्री)
रामनाथ ठाकुर (केंद्रीय मंत्री)
रविशंकर प्रसाद (पूर्व केंद्रीय मंत्री)
थावरचंद गहलोत (राज्यपाल)
रमा देवी, ओम माथुर, आरिफ मोहम्मद खान, रघुवर दास आदि

हालांकि RSS सूत्रों का कहना है कि इनमें से शायद ही कोई उम्मीदवार हो, क्योंकि संघ चाहता है कि बिल्कुल खांटी स्वयंसेवक, पार्टी के भीतर का चेहरा चुना जाए।

धनखड़ और मलिक से सीखा सबक
RSS और बीजेपी दोनों ही इस बार बहुत सावधानी से उम्मीदवार चुनने की सोच में हैं। कारण है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का विवादास्पद कार्यकाल।
इन दोनों नेताओं ने कभी बीजेपी विचारधारा से बाहर रहकर काम किया था और बाद में पार्टी में शामिल हुए। लेकिन इनकी बयानबाज़ी से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा।

संघ की क्या है सोच?
एक वरिष्ठ RSS नेता ने बताया कि संगठन इस बार ऐसे व्यक्ति को मौका देना चाहता है जो वर्षों से संघ के संस्कार में ढला हो और सरकारी जिम्मेदारी निभाने में संयमित हो। इसीलिए इस बार का उपराष्ट्रपति एक अनजाना, लेकिन अनुभवी चेहरा हो सकता है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद टॉप लीडरशिप की बैठक में नाम तय होगा। इसमें गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

चुनाव आयोग की तैयारी
चुनाव आयोग ने 23 जुलाई 2025 से उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संसद के दोनों सदनों के सांसद इस चुनाव में वोट करेंगे। जल्द ही चुनाव की तारीखों की औपचारिक घोषणा हो सकती है। जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। उनके इस्तीफे के बाद से यह पद रिक्त है, जिससे संवैधानिक रूप से नया चुनाव अनिवार्य हो गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन