Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

NCR में तापमान में बढ़ोतरी के साथ तेज हवाओं की संभावना; कई इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में

25 फ़रवरी, 2026 11:22 AM

नोएडा : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम अब धीरे-धीरे करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। इसके बावजूद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) एक बार फिर गंभीर से अति गंभीर श्रेणी की ओर बढ़ता नजर आ रहा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। आईएमडी के अनुसार 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

25 और 26 फरवरी को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 27 फरवरी को हल्की धुंध (मिस्ट) रहने का पूर्वानुमान है। फिलहाल किसी भी दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

दिल्ली के विभिन्न मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। आनंद विहार में एक्यूआई 342 दर्ज किया गया, जो अति गंभीर श्रेणी में है। अलीपुर में 256, अशोक विहार में 258, बवाना में 279, बुराड़ी क्रॉसिंग में 265, चांदनी चौक में 275, सीआरआरआई मथुरा रोड में 221, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 219, डीटीयू में 229 और आया नगर में 192 (मध्यम से खराब श्रेणी के करीब) एक्यूआई दर्ज किया गया है।

नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 244, सेक्टर-62 में 227, सेक्टर-1 में 206 और सेक्टर-116 में 222 दर्ज किया गया। जबकि गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 283, लोनी में 289, संजय नगर में 204 और वसुंधरा में 281 एक्यूआई दर्ज हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी और स्थानीय प्रदूषण स्रोतों के कारण हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। हालांकि तेज हवाएं कुछ हद तक राहत दे सकती हैं, लेकिन फिलहाल एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से सतर्क रहने की जरूरत है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी