Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

Mutual Funds: नवंबर में Equity Mutual Funds इनफ्लो 21% उछलकर 29,911 करोड़, तीन महीने की गिरावट थमी

11 दिसंबर, 2025 02:21 PM

इक्विटी म्यूचुअल फंड में नवंबर में निवेश मासिक आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 29,911 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। उद्योग निकाय एम्फी ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आंकड़े जारी किए। निवेश में यह वृद्धि लगातार तीन महीनों की गिरावट के बाद आई जो निवेशकों के सकारात्मक दृष्टिकोण का संकेत देती है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी प्रवाह में सकारात्मक गति ने व्यापक उद्योग के परिसंपत्ति आधार को भी बढ़ावा दिया। इससे प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) अक्टूबर के 79.87 लाख करोड़ रुपए से नवंबर में बढ़कर 80.80 लाख करोड़ रुपए हो गई।

व्यवस्थित निवेश योजनाएं (एसआईपी) के जरिये खुदरा निवेशकों की भागीदारी में मामूली गिरावट देखी गई। एसआईपी में जमा राशि अक्टूबर के 29,631 करोड़ रुपए की तुलना में घटकर नवंबर में 29,445 करोड़ रुपए रह गई। आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुद्ध निवेश नवंबर में बढ़कर 29,911 करोड़ रुपए हो गया जो अक्टूबर में 24,690 करोड़ रुपए था। सितंबर में इक्विटी में शुद्ध निवेश 30,421 करोड़ रुपए और अगस्त में 33,430 करोड़ रुपए था। 

समीक्षाधीन माह के दौरान लाभांश प्रतिफल और इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) फंड के अलावा अधिकतर उप-श्रेणियों में सकारात्मक रुझान देखने को मिला। फ्लेक्सी-कैप फंड (जो पसंदीदा विकल्प बने रहे) में सबसे अधिक 8,135 करोड़ रुपए का निवेश दर्ज किया गया। हालांकि यह अक्टूबर के 8,929 करोड़ रुपए से नौ प्रतिशत कम था। इसके विपरीत, डेट म्यूचुअल फंड में नवंबर में 25,692 करोड़ रुपए की निकासी दर्ज की गई जबकि पिछले महीने इसमें 1.6 लाख करोड़ रुपए का भारी निवेश हुआ था। इसके अलावा, गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में भी भारी गिरावट देखी गई। अक्टूबर में शुद्ध निवेश 7,743 करोड़ रुपए से घटकर 3,742 करोड़ रुपये रह गया जो निवेशकों की सुरक्षित निवेश संपत्तियों की ओर रुझान में बदलाव का संकेत देता है।  

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे