नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वह डोमेस्टिक टूर्नामेंट में खेलकर मैच फिटनेस हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी दर्द और पूरी क्षमता से प्रैक्टिस में गेंदबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के साथ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। भारतीय टीम को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में 22 नवंबर से खेलना है।
शमी ने एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने टखने की चोट को लेकर अपडेट दिया और टीम में वापसी को लेकर अपना प्लान बताया। शमी ने कहा कि अभी ऑस्ट्रेलिया सीरीज दूर है। उससे पहले मेरा फोकस अपने को 100 प्रतिशत फिट रखना है।