नई दिल्ली – भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय अपनी इंजरी से उबर रहे हैं। वनडे वल्र्ड कप 2023 के बाद से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। शमी अपनी फिटनेस पर जमकर काम कर रहे हैं और कुछ रिपोट्र्स के मुताबिक वह न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के जरिए क्रिकेट के मैदान पर कर सकते हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने शमी को लेकर बड़ी बात कही है।
आकाश चोपड़ा ने कहा है कि गुजरात टाइटंस चोट के कारण आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले तेज गेंदबाज शमी को रिटेन नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि गुजरात की टीम सिर्फ तीन खिलाडिय़ों को रिटेन कर सकती है। सभी खिलाडिय़ों को रिलीज कर सकती है। आकाश के मुताबिक गुजरात कप्तान शुभमन गिल, राशिद खान और साई सुदर्शन को रिटेन कर सकती है।