Sunday, July 05, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

MBBS student rape case: रेप केस में CM ममता के बयान पर पीड़िता के पिता ने दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले'खुद महिला होते हुए भी...’

13 अक्टूबर, 2025 10:20 PM

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 23 वर्षीय मेडिकल छात्रा के साथ हुए कथित दुष्कर्म के मामले ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर बवाल मचा दिया है। सीएम ममता बनर्जी के विवादास्पद बयान के बाद अब पीड़िता के पिता ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री के बयान को 'असंवेदनशील' बताया है। सीएम ने कहा था कि पीड़िता रात 12:30 बजे हॉस्टल से बाहर कैसे निकली और उन्होंने सभी छात्राओं को रात में बाहर न निकलने की सलाह दी थी। इस पर पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री के दावे को खारिज कर दिया।

पिता का बयान
पीड़िता के पिता ने कहा,"मेरी बेटी का यौन उत्पीड़न शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे से 9 बजे के बीच हुआ था। इसके बावजूद सीएम घटना पर झूठे दावे करते हुए कह रही हैं कि यह आधी रात का मामला है।" उन्होंने सीएम की आलोचना करते हुए कहा,"खुद एक महिला होते हुए भी वो ऐसे असंवेदनशील बयान कैसे दे सकती हैं कि महिलाओं को रात को बाहर नहीं जाना चाहिए।"

क्या है दुर्गापुर दुष्कर्म मामला?
पीड़िता ओडिशा के बालासोर की रहने वाली है और दुर्गापुर स्थित एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की छात्रा है। शुक्रवार की रात वह अपने दोस्त के साथ बाहर निकली थी। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस अपडेट
बालासोर के एएसपी निरंजन बेहेरा के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस इस मामले में तेजी से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के 36 घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

ममता बनर्जी का विवादास्पद बयान
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा था कि दूसरे राज्यों से आईं छात्राओं को हॉस्टल के नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए और रात में बाहर निकलने से बचना चाहिए। इस बयान की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और विपक्षी दलों द्वारा कड़ी आलोचना की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित