Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Mandi: कुछ देने के बजाय सब कुछ छीनने पर उतारू हो गई है कांग्रेस : जयराम

24 सितंबर, 2025 07:03 PM

गोहर : यह सरकार ही अस्थायी है, काम करने के बजाय रोकने पर जोर दिया जा रहा है और कुछ देने के बजाय सब कुछ छीनने पर उतारू हो गई है। यह तंज मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गोहर के ख्योड़ में जिला स्तरीय 7 दिवसीय नलवाड़ मेले के समापन पर कांग्रेस सरकार पर कसा। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 1500 करोड़ और फौरी राहत का पैकेज आपदा प्रभावितों की मदद के लिए देने की घोषणा की है, लेकिन मुख्यमंत्री एक शब्द तक आभार का व्यक्त नहीं कर पाए। उनकी मंशा है कि यह सारा पैसा केंद्र राज्य सरकार के खाते में डाले ताकि उन्हें सरकार चलाने में आसानी हो, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। यह पैसा उन प्रभावितों को ही मिलना चाहिए जिन्होंने अपने परिजन खोए और जिनके घर नष्ट हो गए।

जयराम ने कहा कि सर्दी का मौसम आ चुका है, लेकिन आपदा से बेघर हुए हजारों लोग अभी भी तंबुओं में रातें बिताने को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को त्यौहारी उत्सव में जीएसटी का सरलीकरण कर 12 और 28 प्रतिशत का स्लैब समाप्त कर केवल 5 और 12 प्रतिशत ही रखकर तोहफा दिया है, वहीं राज्य सरकार जनता पर और ज्यादा टैक्स लगाकर परेशान कर रही है। बंजार, कुल्लू, आनी और दरंग जैसे विधानसभा क्षेत्रों तक तो मुख्यमंत्री अभी लोगों का दर्द सुनने तक नहीं पहुंचे। इस मौके पर विधायक विनोद कुमार, राजेंद्र राणा, मेला कमेटी के अध्यक्ष तरुण शर्मा, मंडलाध्यक्ष मुकेश चंदेल, मनोज शर्मा, भूपेश शर्मा सहित भाजपा के अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल