Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Mandi: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी

14 अक्टूबर, 2025 07:21 PM

मंडी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की हैं। कॉलेज के वार्षिक कार्यक्रम 'आईआरआईएस-2025' में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि इसी वर्ष नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से लैस करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन लगाने के लिए 28 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिसे अगले 2 माह के भीतर स्थापित कर दिया जाएगा। इसके अलावा यहां कैथ लैब के लिए स्वीकृत 12 करोड़ रुपए में से 9 करोड़ रुपए जारी भी कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एम्स दिल्ली की तर्ज पर एक ही ब्लड सैंपल से 100 तरह के टैस्ट करने की सुविधा शुरू होगी, जिसके लिए स्मार्ट डायग्नोस्टिक लैब बनाने हेतु 75 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

पूर्व सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का लगाया आरोप
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्व भाजपा सरकार पर प्रदेश का खजाना लुटाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर पिछली सरकार ने पैसे का सही इस्तेमाल किया होता, तो आज प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं कहीं बेहतर होतीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को सभी मेडिकल कॉलेजों की खराब हालत विरासत में मिली थी, लेकिन अब एम्स स्तर की तकनीक यहां लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि शिमला और टांडा मेडिकल काॅलेज में रोबोटिक सर्जरी पहले ही शुरू हो चुकी है, जहां अब तक 45 सफल ऑप्रेशन किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में टैक्नीशियन की कमी दूर करने के लिए मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाई गई हैं। इसके अतिरिक्त डिपार्टमैंट ऑफ एमरजैंसी मेडिसिन में 38 पद स्वीकृत किए गए हैं। 

शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के गिनाए काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा के स्तर में भी व्यापक सुधार किए हैं, जिससे प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने बिना सुविधाओं के स्कूल खोले थे, जिन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बंद करना पड़ा। अब प्रदेश में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं और 100 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता दिलाई जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए छात्रों को असफलता से निराश न होने और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए छात्रों को 5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

ये रहे कार्यक्रम में माैजूद
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक चंद्रशेखर, अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर एवं प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन सिंह ठाकुर, राज्य कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जोगिंदर गुलेरिया, कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी, विजय पाल सिंह, जीवन ठाकुर, नरेश चौहान, लाल सिंह कौशल, पवन ठाकुर व चंपा ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल