Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

LPG सब्सिडी के नियम बदल सकती है सरकार, अमेरिका से आयात बना वजह

30 दिसंबर, 2025 07:00 PM

केंद्र सरकार एलपीजी (LPG) सब्सिडी की गणना के मौजूदा फॉर्मूले में बदलाव करने पर विचार कर रही है। इसकी बड़ी वजह सरकारी तेल कंपनियों द्वारा अमेरिका के एक्सपोर्टर्स के साथ एलपीजी सप्लाई के लिए किए गए सालाना करार हैं। अभी तक एलपीजी सब्सिडी की गणना सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (CP) के आधार पर होती रही है, जिसे वेस्ट एशिया से सप्लाई के लिए मानक दर माना जाता है।

अब सरकारी तेल कंपनियों के अधिकारी चाहते हैं कि सब्सिडी तय करने के फॉर्मूले में अमेरिका के बेंचमार्क प्राइस के साथ-साथ अटलांटिक महासागर के रास्ते आने वाले शिपमेंट पर लगने वाले भारी फ्रेट खर्च को भी शामिल किया जाए।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका से एलपीजी तभी भारत के लिए सस्ती साबित होती है, जब सऊदी CP के मुकाबले कीमत में इतनी ज्यादा छूट मिले कि महंगे शिपिंग खर्च की भरपाई हो सके। अमेरिका से एलपीजी मंगाने का शिपिंग खर्च सऊदी अरब से आने वाले शिपमेंट की तुलना में करीब चार गुना ज्यादा है।

पिछले महीने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अमेरिका से सालाना 2.2 मिलियन मीट्रिक टन एलपीजी आयात के लिए एक साल का टर्म कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट साल 2026 के लिए होगा और भारत के कुल सालाना एलपीजी आयात का करीब 10 फीसदी हिस्सा है। इससे पहले अमेरिका से एलपीजी की खरीद स्पॉट मार्केट के जरिए की जाती थी। यह पहला मौका है जब भारत ने अमेरिका से एलपीजी सप्लाई के लिए टर्म कॉन्ट्रैक्ट किया है।

सरकार यह तय करती है कि सरकारी तेल कंपनियां घरेलू बाजार में एलपीजी किस कीमत पर बेचेंगी। बाजार भाव से कम दाम पर सिलेंडर बेचने से होने वाले नुकसान की भरपाई सरकार सब्सिडी के जरिए करती है। ऐसे में नए फॉर्मूले के लागू होने से एलपीजी सब्सिडी के हिसाब-किताब में बदलाव संभव है।

दिल्ली में क्या हैं मौजूदा रेट?
राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत फिलहाल 853 रुपए है, जिसमें आखिरी बार 8 अप्रैल को बदलाव किया गया था। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 300 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1580.50 रुपए है, जिसकी दरों की समीक्षा ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को करती हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इस समय करीब 62 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं। भारत अपनी कुल एलपीजी जरूरत का लगभग 60 फीसदी आयात करता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान