Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

KHO KHO World Cup: ओलंपिक और एशियाई खेलों के लिए रास्ता खोलेगा खो-खो विश्व कप

21 नवंबर, 2024 06:11 PM

भारत की माटी के खेल खो-खो का पहली बार वल्र्ड कप होने जा रहा है। खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित और भारतीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा समर्थित इस टूर्नामेंट का उद्देश्य देसी खेल खो-खो को वैश्विक मंच पर लाना है। खो-खो वल्र्ड कप 13 से 19 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

 

महाभारत कालीन के इस खेल को आज दुनिया के पटल पर लाने की जोरदार कोशिश की जा रहा है। भारत के प्राचीन खेल खो-खो के पहले वल्र्ड कप के आयोजन से भारतीय मिटटी से जुड़े इस खेल को वैश्विक स्तर पर पहचान स्थापित करने में मदद मिलेगी और भविष्य में ओलिंपिक और एशियाई खेलों में प्रवेश का रास्ता प्रशश्त हो जाएगा। पीछा करने के सदियों पुराने रोमांचक खेल खो-खो की जड़ें भारतीय पौराणिक कथाओं में हैं। इस खेल के आधुनिक स्वरूप की शुरुआत महाराष्ट्र में हुई थी, जोकि आज दुनिया के सभी महाद्वीपों तक पहुंच गया है। वर्ष 1914 में बाल गंगाधर तिलक ने पहली बार खो-खो खेल के नियमों पर रूल बुक लिखी। विश्व के खेल इतिहास में खो.खो की एंट्री 1936 में बर्लिन ओलिंपिक में डेमो खेल से मानी जा सकती है। जब अडोल्फ हिटलर ने इस खेल को सराहा। वर्ष 1996 में पहली बार खो-खो की पहली एशियाई चैंपियनशिप आयोजित की गई।

 

वर्ष 2010 में इस खेल को पहली बार इंडोर मेट पर खेलना शुरू किया गया। खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का लक्ष्य है कि 2032 में होने वाले ओलंपिक में इस खेल को शामिल किया जाए। भारत सरकार कई स्वदेशी खेलों को बढ़ावा दे रही है और 2025 में खो-खो विश्व कप के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी करना उसी दिशा में एक कदम है। भारत के प्राचीनतम खेलों में से एक खो-खो के इस विश्व कप का उद्घाटन संस्करण का आयोजन 13 से 19 जनवरी 2025 के बीच नई दिल्ली में होगा। इस समय खो-खो विश्व के सभी महाद्वीपों 54 देशों में खेला जा रहा है तथा 2025 के अंत तक खो-खो दुनिया भर के 90 देशों में अपनी उपस्थिति रजिस्टर कर लेगा। इस वल्र्ड कप में इंग्लैंड, जर्मनी, होलैंड और संयुक्त राज्य अमरीका सहित छह महाद्वीपों के 24 देश भाग लेंगे, जिनमें 16 पुरुष और 16 महिला टीमें शामिल होंगी, जबकि कुछ देश ऑब्जर्वेशन डेलिगेट भेजेंगे। प्रत्येक खो-खो टीम में 18 सदस्य होंगे, जिसमे 15 खिलाडी, 1 कोच, 1 मैनेजर और 01 सपोर्ट स्टाफ का सदस्य होगा। इसमें भाग लेने बाली टीमें इंदिरा गाँधी स्पोट्र्स काम्प्लेक्स में आगामी 8 जनबरी से प्रैक्टिस सेशन में भाग ले सकेंगी तथा पुरे परिसर में पीले और हरे रंग की कुल 1200 प्रैक्टिस मैट्स बिछायी जाएँगी । इस चैंपियनशिप में अफ्रीकी महाद्वीप से घाना, केन्या, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एशिया का प्रतिनिधित्व मेजबान भारत के साथ दक्षिण कोरिया, पाकिस्तान, श्रीलंका , भूटान, बांग्लादेश, नेपाल इंडोनेशिया, ईरान, और मलेशिया, करेंगे।

 

यूरोप से जर्मनी, नीदरलैंड पोलैंड और इंग्लैंड, प्रतिभागी होंगे जबकि उत्तरी अमेरिका का प्रतिनिधित्व अमेरिका और कनाडा करेंगे। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से पेरू और ब्राजील की टीमें होंगी जबकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ओशिनिया की टीमें होंगी। पुरष बर्ग में अफ्ऱीका महाद्वीप से घाना , केन्या और दक्षिण अफ्रीका भाग लेंगे । एशिया महाद्वीप से मेजबान भारत , बांग्लादेश , इंडोनेशिया , मलेशिया , नेपाल ,पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया भाग लेंगे । यूरोप से नीदरलैंड और इंग्लैंड भाग लेंगे । नार्थ अमेरिका से अमेरिका और कनाडा के अलाबा साउथ अमेरिका से ब्राज़ील के अतिरिकत ऑस्ट्रेलिया की 16 टीमें भाग लेंगी । महिला बर्ग में अफ्रीका महाद्वीप से केन्या , साउथ अफ्रीका और यूगांडा भाग लेंगे । एशिया महाद्वीप से भारत , भूटान , ईरान , मलेशिया , नेपाल ,पाकिस्तान , साउथ कोरिया और श्रीलंका भाग लेंगे । यूरोप से इंग्लैंड , जर्मनी और पोलैंड भाग लेंगे । पेरू देश साउथ अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेगा तथा इसके अतिरिकत न्यूजीलैंड की महिला टीम भी भाग लेगी । पड़ोसी देश पाकिस्तान महिला और पुरुष दोनों बर्गों में हिस्सेदारी लेगा जिससे यह वल्र्ड कप ज्यादा रोमांचिक हो जायेगा । वल्र्ड कप के मुख्य मुकाबलों के लिए 16 टीमों को 4 बर्गों में बांटा जायेगा तथा प्रतेयक ग्रुप के मैच लीग फॉर्मेट में खेले जायेंगे । प्रतेयक ग्रुप की 2 टीमों को नॉक आउट स्टेज के माध्यम से खिलाया जायेगा इस वल्र्ड कप के सफल आयोजन के लिए इंटरनेशनल खो-खो फेडरेशन के अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक सात सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है जिसमे एशियन खो-खो फेडरेशन के प्रेजिडेंट और खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव को सह चेयरमैन तथा आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है ।

 

इस आयोजन के रोजाना कार्यों की देखभाल के लिए इंटरनेशनल खो-खो फेडरेशन के अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक नौ सदस्यीय कार्यकारी समिति का गठन किया गया है जिसमे एशियन खो-खो फेडरेशन के प्रेजिडेंट को सह चेयरमैन मनोनीत किया गया है । यह समिति वल्र्ड कप के आयोजन की प्लानिंग ,ऑपरेशन्स की मैनेजमेंट तथा इसके सफल आयोजन का कार्यनबन्न सुनिश्चित करेगी । इस वल्र्ड कप के रोजमर्रा के कार्यों के निष्पादन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नेतृत्व में एक सचिवालय स्थापित किया गया है जोकि आवास , अक्रेडिएशन ,समारोह ,समन्वय , बित , लेखा , मार्केटिंग सहित 16 कार्य सम्बन्धी क्षेत्रों का कार्यभार सुनिश्चित करेगा। इस वल्र्ड कप में भाग लेने बाले खिलाडियों , अधिकारीयों और स्वयंसेवकों के ड्रेस डिज़ाइन के लिए देश के चुनिंदा ड्रेस डिज़ाइनरौँ द्वारा उचित ड्रेस डिज़ाइन की जाएगी जोकि स्पोर्ट स्पेसिफिक ड्रेस डिज़ाइन करेंगे । इस आयोजन में भाग लेने बाले खिलाडियों से आयोजन के बारे में फीड बैक लिया जायेगा ताकि भविष्य के आयोजनों में सुधार सुनिश्चित किया जा सके ।इस आयोजन में पर्याबरण मित्र कार्यप्रणाली को लागु किया जायेगा तथा पर्याबरण अनुकूल अन्तर्राष्ट्रीय मानदण्डों को लागु किया जायेगा । सभी आयोजन स्थलों पर स्वास्थ्य और सुरक्षा नियमों का पालन किया जायेगा तथा खिलाडियों और प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा एजेंसियों से नज़दीकी ताल मेल रखा जायेगा तथा किसी भी परिस्थिति के लिए आपातकाल जबाबी टीम का गठन किया जायेगा । इस वल्र्ड कप के सफल आयोजन के प्रचार के लिए सोशल मीडिया की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी तथा स्थानीय , राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के साथ नज़दीकी समन्वय स्थापित करने के लिए मीडिया कमेटी का गठन किया जायेगा जोकि प्रेस कांफ्रेंस ,मीडिया ब्रीफिंग्स ,और इंटरव्यू आयोजित करेगी ।

 

इस आयोजन के ब्यापक प्रचार और प्रसार के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मीडिया सेंटर स्थापित किया जायेगा जोकि पत्रकारों को अपने कार्य के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान करेगा । इस वल्र्ड कप में भाग लेने बाले प्रतिभागियों के सुविधा के लिए रेस्ट रूम , मेडिकल स्टेशन ,वी आई पी एरिया और हॉस्पिटलिटी जोन स्थापित किया जायेगा जोकि सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होगा । आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए डॉक्टर , नर्सों ,पैरा मेडिकल स्टाफ की पर्याप्त तैनाती की जाएगी तथा किसी चोट,मेडिकल इमरजेंसी या प्रकृतिक आपदा के लिए आपातकाल जबाबी टीम का गठन किया जायेगा । इस वल्र्ड कप में भाग लेने बाले सभी खिलाडियों और प्रतिभागियों के स्वास्थ्य मापदण्डों की नियमित निगरानी की जाएगी तथा वल्र्ड कप शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों की सम्पूर्ण स्वास्थ्य सम्बन्धी जाँच पड़ताल की जाएगी । प्रतिभागी खिलाडियों के डोप टेस्ट करने के लिए नाडा और वाडा से नज़दीक़ी समन्वय बनाया जायेगा ताकि अंतर्राष्ट्रीय मानदण्डों का पूरी तरह पालन किया जा सके । अभी तक 15 खो-खो खिलाडियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका है । पिछले बर्ष महिला खो-खो टीम की कप्तान नसरीन शेख को 2023 में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया ।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव