Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

Khel Ratna Award 2024: मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को ध्यानचंद्र और 32 को अर्जुन अवार्ड

02 जनवरी, 2025 04:49 PM

युवा एवं खेल मंत्रालय ने 2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस बार के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की सूची में कई बड़े और चर्चित नाम शामिल हैं। इनमें ओलंपिक डबल मेडलिस्ट मनु भाकर, शतरंज विश्व चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार शामिल हैं। सम्मान समारोह 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में दोपहर 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

खेल रत्न विजेताओं की गौरवगाथा
* मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में शूटिंग में दो पदक जीतकर इतिहास रचा। वह एक ही ओलंपिक में दो अलग-अलग इवेंट्स में पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं।
* डी गुकेश ने शतरंज में एक नया अध्याय लिखा। वह महज 18 साल की उम्र में विश्व शतरंज चैंपियन बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। उनकी इस ऐतिहासिक जीत ने भारत का नाम वैश्विक मंच पर ऊंचा किया।
* हरमनप्रीत सिंह ने अपनी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। यह लगातार दूसरा अवसर था जब भारत ने ओलंपिक्स में हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
* पैरालंपिक हाई-जम्पर प्रवीण कुमार ने टी64 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया। उनकी यह जीत पैरालंपिक खेलों में भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाती है।

अन्य सम्मान और पुरस्कार
खेल मंत्रालय ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 32 खिलाड़ियों को चुना है, जिनमें 17 पैरा एथलीट शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को भी 17 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, 3 कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा। लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए पैरालंपिक में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत राजाराम पेटकर को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने साल 1972 में जर्मनी के हीडलबर्ग में 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।

कोचिंग में योगदान
पूर्व निशानेबाज और कोच दीपाली देशपांडे को भी द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस पर उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। यह सिर्फ मेरी उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन निशानेबाजों की उपलब्धि है, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव