Monday, July 06, 2026
BREAKING
कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

मनोरंजन

KBC में अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर विवाद, Diljit Dosanjh ने पोस्ट शेयर कर कहा...

31 अक्टूबर, 2025 07:17 PM

मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दिलजीत दोसांझ ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC)-17 शो में हिस्सा लेने और अमिताभ बच्चन के पैर छूने को लेकर उठे विवाद पर पहला बयान सामने आया है। बता दें कि इस घटना के बाद खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दिलजीत को धमकी दी थी। पन्नू ने आरोप लगाया था कि अमिताभ बच्चन के पैर छूकर दिलजीत ने 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों का अपमान किया है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने लिखा कि वह KBC में किसी गाने या फिल्म की प्रमोशन के लिए नहीं गए थे, बल्कि पंजाब और वहां आई बाढ़ की स्थिति पर देशभर का ध्यान खींचने के लिए शो में शामिल हुए थे।

विवाद की वजह क्या थी?

KBC का प्रोमो जारी होने के बाद विवाद तब शुरू हुआ जब उसमें दिलजीत को अमिताभ बच्चन के पैर छूते हुए दिखाया गया। गौरतलब है कि अमिताभ पर 1984 के सिख दंगों के दौरान भड़काऊ बयान देने के आरोप लगते रहे हैं। इसी को लेकर पन्नू ने दिलजीत को निशाने पर लिया था।

“मैं हूं पंजाब” कहकर जताई अपनी पहचान

दिलजीत ने कहा कि पंजाब उनके लिए एक ज़िम्मेदारी है और वह अपने राज्य के हित के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे। शो के प्रोमो में दिलजीत मंच पर प्रवेश करते हुए गाना गाते नजर आते हैं-“मैं हूं पंजाब”, जिस पर अमिताभ बच्चन उन्हें “पंजाब के बेटा” कहकर स्वागत किया।

ऑस्ट्रेलिया टूर पर भी विवाद

दिलजीत इन दिनों ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं, जहां 1 नवंबर को उनका अगला शो होना है। इस टूर को लेकर भी विवाद खड़ा हो चुका है। एक पिछले कार्यक्रम में कुछ लोगों को किरपान पहनने के कारण एंट्री नहीं दी गई थी, जिसके बाद यह मामला भी सुर्खियों में है। लगातार विवादों के बावजूद दिलजीत दोसांझ अपने विचार खुलकर रखते हुए कहते हैं कि वह पंजाब और अपने लोगों के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर