Monday, July 06, 2026
BREAKING
कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

मनोरंजन

'दिलों के सच्चे बादशाह' शाहरुख खान के जन्मदिन पर उमड़ा बॉलीवुड का प्यार, कई स्टार्स ने दी बधाई

02 नवंबर, 2025 12:58 PM

नई दिल्ली : बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान रविवार को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। देर रात से ही उनके घर मन्नत के बाहर फैंस जमा हैं और उनकी एक झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि, इस बार शाहरुख बालकनी पर आकर फैंस को अपनी झलक नहीं दिखा सके, क्योंकि घर में कंस्ट्रक्शन का काम काफी समय से चल रहा है। फैंस के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी एसआरके को जन्मदिन की बधाई देनी शुरू कर दी है।

फिल्म 'बाजीगर' में शाहरुख खान के साथ काम करने वालीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान और अपनी पुरानी फोटो पोस्ट कर लिखा, "दिलों के सच्चे 'बादशाह' और मेरे पहले हीरो शाहरुख खान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीढ़ी को रोमांस की असली कला सिखाने के लिए धन्यवाद, आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशी, प्यार और सफलता की कामना करती हूं। लव यू, बाजीगर ओ बाज़ीगर।"

फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने सोशल मीडिया पर शाहरुख को 'किस' करते हुए फोटो पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, किंग शाहरुख खान, अगले 100 साल तक राज करो।" इसके साथ ही वामिका गाबी ने भी शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी है।

90 के दशक के विलेन गुलशन ग्रोवर ने भी एक्टर को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी और शाहरुख की पुरानी फोटो पोस्ट कर लिखा, "शाहरुख खान, मेरे भाई, मेरे और मेरे बेटे की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं।"

अभिनेता आदित्य पंचोली ने भी शाहरुख खान के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा की हैं। उन्होंने पुरानी फिल्मों के सेट से फोटो डाली हैं, जिसमें दोनों को मस्ती करते देखा जा रहा है। उन्होंने विश करते हुए लिखा, "आपको खुशी, प्यार और हमेशा मुस्कुराहट से भरे जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी दयालुता, गर्मजोशी और खुशियां बांटने की क्षमता हम सभी को प्रेरित करती है।"

फिल्ममेकर आनंद पंडित ने भी शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी है और पोस्ट कर लिखा, "मेरे प्यारे दोस्त शाहरुख खान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। 60 साल के हो गए हैं और आज भी आप दिलों के बादशाह हैं। आपने दुनिया को प्यार करना सिखाया है।"

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर