Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

Kanpur Test : कानपुर टेस्ट से पहले जमकर प्रैक्टिस

26 सितंबर, 2024 12:23 PM

कानपुर: भारत और बांग्लादेश की टीमों ने बुधवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रैक्टिस की। विराट कोहली ने नेट्स में जमकर शॉट लगाए। रविंद्र जडेजा और अश्विन ने भी गेंदबाजी की। इससे पहले टीम ने पिच का मुआयना किया। भारतीय खिलाडिय़ों से पहले बांग्लादेश की टीम ने करीब तीन घंटे प्रैक्टिस की। उमस होने के चलते खिलाडिय़ों को काफी परेशानी हुई। बांग्लादेश टीम के कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारत को उनके देश में हराना मुश्किल है। पहले टेस्ट मैच में जो गलतियां हुई हैं, उनसे सीख लेकर टीम में सुधार किया गया।

शाकिब अल हसन के खेले जाने पर हेड कोच ने कहा कि अभी वह फिजियो की देखरेख में हैं। लगातार फिट रहने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में वह खेलेंगे या नहीं यह अभी तय नहीं है। कानपुर में 27 सितंबर को बारिश की संभावना बनी रहेगी। उस दिन बारिश की संभावना 92 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद जताई गई है। पूरी तरह बादल छाए रहने की आशंका 99 प्रतिशत है।

कुलदीप-अक्षर पटेल में से किसी एक को मौका

दूसरे टेस्ट में दोनों टीमों को प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। भारत एक तेज गेंदबाज को आराम देकर कुलदीप यादव या अक्षर पटेल में से किसी एक को चुन सकता है। मेजबान टीम किसे बाहर करती है, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वे जसप्रीत बुमराह को आराम देना चाहते हैं या मोहम्मद सिराज को। पिच से कम उछाल की उम्मीद है और ऐसे में कुलदीप भारतीय टीम के लिए अक्षर की तुलना में बेहतर फिट हो सकते हैं। इसके अलावा भारतीय टीम में कोई और बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

विराट बोले, दो ही हाथ हैं मेरे…

भारतीय क्रिकेट टीम दो मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के लिए कानपुर पहुंच चुकी है। इंडिया और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम 24 सितंबर को कानपुर पहुंची और यहां लैंडमार्क होटल में ठहरी हुई है। भारतीय टीम का होटल लैंडमार्क में शानदार स्वागत हुआ, लेकिन इस दौरान स्टार क्रिकेटर विराट कोहली थोड़े से परेशान और असहज नजर आए। विराट के एक हाथ में टैब और फोन था, जब उनका वेलकम किया गया, तो उन्हें फूल भी दिए गए, जिसके बाद उनके दोनों हाथ भर गए थे और तभी वहां मौजूद एक शख्स ने उनसे हाथ मिलाना चाहा, लेकिन विराट के दोनों हाथ भरे हुए थे, तो वह हाथ नहीं मिला पाए और उन्होंने कहा, दो ही हाथ हैं मेरे। विराट के बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत का स्वागत हुआ। विराट, पंत और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर एक साथ कानपुर एयरपोर्ट पर नजर आए थे, जबकि रोहित शर्मा और शुभमन गिल साथ दिख रहे थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट