Thursday, May 14, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Kangra: धर्मशाला को CM सुक्खू की बड़ी सौगात, 24.47 करोड़ से निर्मित हाईटैक 'समृद्धि भवन' किया लोकार्पित

02 दिसंबर, 2025 06:18 PM

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में 24.47 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित समृद्धि भवन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। इस भवन के शुरू होने से अब स्थानीय लोगों को एक ही छत के नीचे आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस भवन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बनावट है। कांगड़ा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और भूकंप जाेन-5 को ध्यान में रखते हुए इसे विशेष तकनीकी और बेहतरीन अधोसंरचना के साथ डिजा इन किया गया है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है। 2511 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस भवन में एक ग्राऊंड फ्लोर, चार मंजिलें और दो बेसमैंट बनाए गए हैं। पार्किंग की समस्या को देखते हुए डबल बेसमैंट में 80 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां स्टाफ और आम जनता के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित हैं।

ग्रीन एनर्जी और सुरक्षा पर विशेष फोकस
यह भवन न केवल सुरक्षित है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है। इसमें 50 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट, रेनवाटर हार्वेस्टिंग टैंक और 30,000 लीटर की जल संग्रहण क्षमता मौजूद है। इसके अलावा, स्मोक डिटैक्टर युक्त अग्निशमन प्रणाली, डीजी सैट और इंटरकॉम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं।

क्या बाेले मुख्यमंत्री
उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्धि भवन प्रशासनिक निपुणता और नागरिक सेवाओं के लिए एक अत्याधुनिक हब के तौर पर कार्य करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह भवन राज्य में भविष्य की शहरी अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए एक मॉडल के रूप में स्थापित होगा और इससे धर्मशाला में कामकाज सुगम होगा। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, हिमाचल प्रदेश वूल फैडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल