Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

Jalandhar : विधायक Raman Arora का एक और करीबी विवादों में, लगे ये गंभीर आरोप

24 जुलाई, 2025 07:08 PM

जालंधर : जालंधर में विधायक रमन अरोड़ा से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के निजी सहायक (PA) शिवम मदान पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। एक स्थानीय निवासी ने दावा किया है कि शिवम मदान और उनकी पत्नी ने उसे यूनाइटेड किंगडम (UK) भेजने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की ठगी की है।

 शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह विदेश जाकर नौकरी करना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात शिवम मदान से हुई, जिन्होंने खुद को विधायक रमन अरोड़ा का पीए बताया और दावा किया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोप है कि शिवम ने भरोसा दिलाया कि वह अपने प्रभाव के जरिए उसका वीज़ा लगवाकर उसे जल्द ही UK भेज देगा। इसी विश्वास के आधार पर शिकायतकर्ता ने शिवम मदान की पत्नी के बैंक खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन समय बीतने के बावजूद न तो शिकायतकर्ता को वीजा मिला और न ही UK भेजने की कोई प्रक्रिया शुरू हुई। जब उसने बार-बार पैसे वापिस मांगने की कोशिश की, तो उसे टालमटोल कर दिया गया। 

 वहीं दूसरी तरफ इस मामले में शिवम मदान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश है, जिसके तहत उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि शिकायतकर्ता के साथ उनका या उनकी पत्नी का कोई व्यक्तिगत लेनदेन नहीं हुआ है और उन्हें बेवजह मामले में घसीटा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या इस मामले में कोई आपराधिक मामला दर्ज किया जाता है या फिर यह विवाद राजनीतिक गलियारों में दबा दिया जाएगा। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह न केवल शिवम मदान के लिए बल्कि विधायक रमन अरोड़ा की राजनीतिक छवि के लिए भी बड़ा झटका हो सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं