Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

ISS से लौटे ग्रुप कैप्टन शुक्ला की हालत स्थिर, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है इसरो

18 जुलाई, 2025 03:02 PM

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की हालत स्थिर है। इसरो ने कहा कि एजेंसी पुनर्वास अभ्यास में एक्सिओम स्पेस के साथ साझेदारी कर रही है और शुक्ला के ‘शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की निगरानी’ कर रही है।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच में कोई तत्काल चिंता नहीं दिखाई देती है। शुभांशु शुक्ला 26 जून को, परिक्रमा प्रयोगशाला में पहुंचने वाले भारत के पहले व्यक्ति बने। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन, स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान ग्रेस से अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे। इसरो ने बताया कि ‘रिकवरी शिप’ पर अंतरिक्ष यात्रियों की प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की गई।

इसरो ने कहा, “प्रारंभिक स्वास्थ्य आकलन से पता चला है कि शुक्ला की हालत स्थिर है और तत्काल कोई चिंता की बात नहीं है। जांच के बाद, शुक्ला को आगे की चिकित्सा जांच और डीब्रीफिंग सत्रों के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा रिकवरी जहाज से मुख्य भूमि पर ले जाया गया। बाद में, शुक्ला को सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण के किसी भी प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए एक सप्ताह के पुनर्वास कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन ले जाया गया।

इसरो ने कहा कि “अंतरिक्ष यात्री की पुनर्वास गतिविधियां शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की निगरानी, सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण के किसी भी प्रभाव को दूर करने और उसे सामान्य गतिविधियों में वापस लौटने के लिए तैयार करने पर केंद्रित हैं। इसमें कई तरह की चिकित्सीय जांच, विशेष रूप से हृदय संबंधी जांच, मांसपेशियों, अस्थियों का परीक्षण और मनोवैज्ञानिक जांच शामिल है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इसका संचालन एक्सिओम के फ्लाइट सर्जन द्वारा किया जा रहा है और इसरो के फ्लाइट सर्जन भी इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।”

इस बीच, शुभांशु शुक्ला बुधवार को ISS पर 18 दिन के मिशन के बाद अपनी पत्नी कामना शुक्ला और 6 साल के बेटे से भी मिले। अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि पृथ्वी पर वापस आकर और अपने परिवार को अपनी बाहों में लेकर, मुझे घर जैसा महसूस हुआ। आज ही किसी प्रियजन को खोजें और उन्हें बताएं कि आप उनसे प्यार करते हैं। हम अक्सर ज़िंदगी में व्यस्त हो जाते हैं और भूल जाते हैं कि हमारे जीवन में लोग कितने महत्वपूर्ण हैं। मानव अंतरिक्ष यान मिशन जादुई होते हैं लेकिन उन्हें इंसानों द्वारा ही जादुई बनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष की उड़ान अद्भुत है, लेकिन लम्बे समय के बाद अपने प्रियजनों को देखना भी उतना ही अद्भुत है।

शुभांशु शुक्ला बताया कि मुझे क्वारंटाइन में गए दो महीने हो गए हैं। क्वारंटाइन के दौरान, परिवार से मिलने के लिए, हमें 8 मीटर की दूरी पर रहना पड़ता था। मेरे छोटे बच्चे को बताया गया कि उसके हाथों में कीटाणु हैं और इसलिए वह अपने पिता को नहीं छू सकता। शुक्ला ने कहा कि यह बहुत चुनौतीपूर्ण था, हर बार जब वह मिलने आता था, तो अपनी मां से पूछता था, ‘क्या मैं अपने हाथ धो सकता हूं ?

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन