Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

ISI जासूस गिरफ्तार:पंजाब पुलिस ने पकड़ा; पाक खुफिया एजेंसी को पंजाब के थानों और आर्मी बेस की जानकारी भेज रहा था

15 दिसंबर, 2022 06:29 PM

पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोपों में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी मोहाली फेज 1 से की गई है। जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी ISI के लिए लंबे समय से जासूसी कर रहा था। पंजाब पुलिस को इसकी जानकारी प्राप्त हुई। ऐसे में जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी पंजाब के संवेदनशील इलाकों और बिल्डिंग्स आदि के नक्शे पिछले 3 साल से ज्यादा समय से ISI तक पहुंचा रहा था। पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी ने किस प्रकार की संवेदनशील जानकारियां बार्डर पार तक पहुंचाई और इनका मकसद क्या था।

पकड़े गए जासूस का नाम तपिंदर सिंह(40) बताया जा रहा है। वह सेक्टर 40-डी में मकान नंबर 3397/1 में रह रहा था। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद कागजी कार्रवाई कर तुरंत मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 19 दिसंबर तक 4 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

ISI समेत SFJ हैड्स से व्हट्एप पर कालिंग
सूत्रों के मुताबिक आरोपी ISI समेत प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) को संवेदनशील तस्वीरें और वीडियो भेजता था। आरोपी जासूस ISI के एक मेजर समेत SFJ के परमजीत सिंह उर्फ पम्मा से वॉट्सऐप कॉलिंग के जरिए संपर्क साधे हुए था। अब पुलिस उससे 4 दिनों के रिमांड में उसका नेटवर्क और संभावित आपराधिक वारदातों का पता लगाएगी। वहीं पुलिस यह भी पता लगाएगी कि उसके अलावा इस जासूसी में कौन-कौन शामिल है।

जानकारी देने पर मोटी रकम मिलती थी
पुलिस के मुताबिक आरोपी को यह संवेदनशील जानकारी देने के बदले मोटी रकम दी जाती थी। ऐसे में पुलिस उसके बैंक खाते और घर पर रेड कर जानकारी जुटाने में लग गई है। पता चला है कि तपिंदर सिंह चंडीगढ़ में ही रह रहा था। उसकी हरकतों पर स्पेशल सेल की पूरी नजर थी और उसकी सारी गतिविधियां नोट की जा रही थी। ऐसे में बीते बुधवार रात उसकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इनमें पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं। सेल उन नंबर्स का पता लगा रहा है। वहीं आरोपी की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जाएगी।

थानों और आर्मी बेस की जानकारियां दी थी
खुफिया जानकारी के मुताबिक वह देश की कई संवेदनशील जगहों की जानकारी बार्डर पार भिजवा रहा था। इसमें पुलिस थानों और आर्मी बेस कैंप से जुड़ी जानकारी भी शामिल थी। इसे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति खतरा बताया गया था। आरोपी को मोहाली फेज 1 से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन SSOC, मोहाली में केस दर्ज किया गया है।

फेसबुक के जरिए जुड़ा देश विरोधी संगठनों से
पुलिस ने बताया कि आरोपी चंडीगढ़ में ही पला-बढ़ा है। उसने खालसा कॉलेज, सेक्टर 26 से MA पंजाबी और पंजाब यूनिवर्सिटी से 2018 में MA पॉलिटिकल साईंस की। वह फेसबुक के जरिए देश विरोधी संगठनों के साथ जुड़ा। इसके बाद विरोधी संगठनों ने उसे अपने वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया। इसके बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने उसे अपना स्पाई बना लिया। उसे पंजाब व आसपास के पुलिस और आर्मी बेस की जानकारी देने की जिम्मेदारी मिली थी।

SSOC की बिल्डिंग की वीडियो भी भेजी
पुलिस के मुताबिक वह पिछले 3 साल से ज्यादा समय से जासूसी कर रहा था। उसने कई संवेदनशील दस्तावेज, लोकेशन, फोटोग्राफ और अन्य जानकारी आगे पहुंचाई थी। उसके मोबाइल में ISI एजेंट्स के साथ बातचीत, विभिन्न थानों की फोटो और लोकेशन, SSOC बिल्डिंग की रेकी और वीडियो बना आगे ISI को भेजने की जानकारी मिली है। वहीं काफी संवेदनशील जानकारी उसने मोबाइल से डिलीट कर दी थी।

RPG अटैक में रोल की जांच
हाल ही में तरन तारन और कुछ महीने पहले मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हैडक्वार्टर में हुए RPG अटैक में भी तपिंदर की भूमिका की जांच की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि उसकी भेजी गई फोटो और वीडियो से लोकेशन पता कर आतंकी संगठनों से RPG अटैक किया होगा

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका