Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

IPL में फुटबॉल जैसा प्लेयर सब्स्टीट्यूशन:12वां खिलाड़ी उतार सकेंगे, 14वें ओवर तक बदलाव की इजाजत

03 दिसंबर, 2022 06:13 PM

अब फुटबॉल की तरह क्रिकेट में भी प्लेयर सब्स्टीट्यूशन देखने को मिल सकता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) IPL के 16वें सीजन से टैक्टिकल सब्स्टीट्यूशन का कॉनसेप्ट लागू करने की तैयारी में है। बोर्ड ने इसके लिए सभी फ्रेंचाइजी को मैसेज नोट भेजा है। यह नियम लागू होने के बाद एक मैच में एक टीम की ओर से 12 खिलाड़ी खेलते हुए दिखलाई दे सकते हैं। हालांकि, एक पारी में ज्यादा से ज्यादा 10 विकेट ही गिर सकते हैं।

BCCI के मैसेज नोट में बताया गया कि 2023 के सीजन से सब्स्टीट्यूशन रूल लागू होगा। नए नियम को जल्द ही विस्तार से एक्सप्लेन किया जाएगा। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टैक्टिकल सब्स्टीट्यूशन का नियम वैसा ही होगा जैसा घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनाया गया था।

कैसा होगा सब्स्टीट्यूशन रूल?
टॉस के समय मैच खेल रहीं दोनों टीमों को प्लेइंग इलेवन के साथ 4-4 सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स के नाम भी देने होंगे। इनमें से एक-एक प्लेयर को दोनों टीमें मैच के दौरान प्लेइंग इलेवन में शामिल किसी खिलाड़ी से रिप्लेस कर सकेंगी। हालांकि, सब्स्टीट्यूशन का फैसला पूरी तरह से टीमों पर रहेगा। वे चाहें तो पहली बॉल से लेकर आखिरी बॉल तक 11 प्लेयर्स के साथ ही खेल सकती हैं।

रिप्लेस होने के बाद नया खिलाड़ी ही पूरा मैच खेलेगा। मैच के दौरान एक बार बेंच पर भेजे जाने के बाद रिप्लेस किया जा चुका खिलाड़ी वापस मैदान में नहीं आ सकेगा।

SMAT में था इम्पैक्ट प्लेयर रूल
भारत का घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली (SMAT) इसी साल अक्टूबर-नवंबर के दौरान खेला गया। इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल शामिल किया था। इसके तहत टॉस के समय टीमें 4-4 सब्स्टीट्यूशन प्लेयर्स का नाम दे रही थीं। जिन्हें मैच के दौरान रिप्लेस किया जा रहा था।

किस ओवर तक कर सकते हैं बदलाव?
नए IPL के रूल को अभी तक डिटेल में एक्सप्लेन नहीं किया, लेकिन अगर यह रूल SMAT के इम्पैक्ट प्लेयर रूल की तरह ही हुआ तो दोनों ही पारियों में 14वें ओवर तक टीमें प्लेयर्स को सब्स्टीट्यूट कर सकेंगी। यानी कि आखिर के 6 ओवरों में टीमें प्लेयर्स को सब्स्टीट्यूट नहीं कर सकेंगी।

कितनी बैटिंग मिलेगी?

टैक्टिकल सब्स्टीट्यूशन रूल के तहत किसी भी खिलाड़ी को रिप्लेस किया जा सकता है। भले ही वह बैटिंग कर आउट हो गया हो या अपने कोटे के ओवर डाल चुका हो। यानी जो खिलाड़ी सब्स्टीट्यूट होकर मैदान पर आएगा वह पूरी बैटिंग कर सकता है और अपने कोटे के पूरे चार ओवर भी डाल सकता है। हालांकि, एक पारी में ज्यादा से ज्यादा 10 विकेट ही हो सकेंगे। यानी किसी आउट हो चुके बल्लेबाज की जगह कोई सब्स्टीट्यूट आता है तो उसके लिए बाकी बचे खिलाड़ियों में से किसी को बैटिंग छोड़नी होगी।

अगर कोई खिलाड़ी मैच के दौरान खराब या धीमे स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहा है तो उसे बैटिंग के दौरान भी रिप्लेस किया जा सकेगा। ये बिल्कुल टेस्ट में कन्कशन रूल की तरह है। जिसमें खिलाड़ी अगर चोटिल होकर बाहर चला गया तो उसकी जगह नया खिलाड़ी आता है। वहीं, टीम का कोई विकेट भी नहीं जाता।

ऋतिक शौकीन थे पहले सब्स्टीट्यूट प्लेयर
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 11 अक्टूबर 2022 को दिल्ली ने अपने खिलाड़ी ऋतिक शौकीन को रिप्लेस किया था। दिल्ली ने ओपनर हीतेन दलाल की जगह की ऑफ स्पिनर शौकीन को मणिपुर के खिलाफ मैच में उतारा था। इस तरह ऋतिक इम्पैक्ट प्लेयर रूल के अनुसार सब्स्टीट्यूट होने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में भी था ऐसा रूल
16 साल पहले 2005-06 के दौरान वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सुपरसब सिस्टम था। जिसके तहत मैच के दौरान प्लेयर रिप्लेस कर सकते थे। लेकिन, जिस खिलाड़ी को मैदान से बाहर भेजा गया, अगर वह आउट हो चुका है तो नए खिलाड़ी को बैटिंग नहीं मिलती थी। वहीं, अगर बॉलर ने कुछ ओवर फेंक लिए तो नया खिलाड़ी अपने कोटे के पूरे ओवर नहीं फेंक सकता था। वह पुराने खिलाड़ी के बचे हुए ओवर ही फेंक सकता था।

बिग-बैश लीग में है X-फैक्टर रूल
ऑस्ट्रेलिया की फ्रेंचाइजी लीग बिग-बैश लीग (BBL) में X-फैक्टर रूल है। इसके अनुसार, पहली पारी के 10 ओवर तक ही टीमें सब्स्टीट्यूट प्लेयर को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती हैं। जिस खिलाड़ी ने इस दौरान बैटिंग नहीं की या एक ओवर ही फेंका हो, उसे ही रिप्लेस किया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ