Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

पंजाब

INSTA पर 3 लाख फॉलोअर्स, बनाती थी ऐसे वीडियो... जानिए कौन है कमल कौर भाभी

13 जून, 2025 04:26 PM

लुधियाना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के 2 हत्यारों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू और तरनतारन के निमनरजीत सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि अमृतपाल सिंह मेहरू जो इस वारदात का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है अभी फरार है। कमल कौर भाभी इंस्टाग्राम पर लगभग 3.8 लाख फॉलोअर्स थे।
कौन है कमल कौर भाभी
कमल कौर भाभी का असली नाम कंचन कुमारी था। वह मूल रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी लेकिन पिछले 20 साल से लुधियाना में अपनी मां के साथ शिमलापुरी इलाके में रह रही थी। पिता की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी थी और भाई से संबंध अच्छे नहीं थे। वो सोशल मीडिया पर कमल कौर भाभी' के नाम से मशहूर थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.83 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे और उनके वेरिफाइड अकाउंट पर 1351 से ज्यादा पोस्ट थीं। उन्होंने केवल 43 लोगों को ही फॉलो कर रखा था। साल 2020 में उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत की। 2021 में सोशल मीडिया पर एडल्ट कंटेंट डालना शुरू किया, जिससे उन्हें तेजी से पहचान मिली।
बैंकर थी कमल कौर
कंचन एक निजी बैंक में नौकरी करती थी, लेकिन कोरोना काल के दौरान उसने नौकरी छोड़ दी। नौकरी छोड़ने के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है
लग्ज़री चीज़ों की शौकीन थी कमल कौर
कंचन लग्जरी लाइफ की शौकीन थी। ज्यादातर बड़े होटलों में या बड़े सैलून में रील बनाकर पोस्ट करती थी। अकसर खरीददारी भी बड़े शोरूमों से करती थी। खरीदारी करते समय भी वह लेडीज अंडर गारमेंट्स पर कंटेंट तैयार करके वीडियो पोस्ट करती थी।
साजिश के तहत हुई हत्या
बठिंडा की SSP अमनदीप कौंडल ने बताया कि अमृतपाल और उसके साथियों ने कमल कौर के वीडियो को लेकर उसकी हत्या की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यूथ को गलत रास्ते पर लेकर जा रही थी। इसे लेकर कमल कौर को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं मानी।आरोपियों ने 9 जून को शोरूम प्रमोशन का बहाना बनाकर उसे बठिंडा बुलाया। कार खराब होने का बहाना बनाकर वे उसे गैराज में ले गए। यहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसी की कार में शव डालकर पार्किंग में खड़ी कर आए।SSP ने बताया कि अमृतपाल के कहने पर जसप्रीत और निमरनजीत ने कंचन कौर को बठिंडा ले आए
गलत वीडियो पर समझाया था
SSP ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने अमृतपाल के कहने पर ये सब किया। उनका कहना था कि कंचन अपना नाम कमल कौर रखकर वीडियो के जरिए यूथ को गलत रास्ते पर लेकर जा रही थी। समझाने पर भी वह नहीं मानी। अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं।
रील में जस्सी का नाम लेती थी कंचन
कंचन अपनी रील में जस्सी शब्द ज्यादा यूज करती थी। ये जस्सी कौन है, इस पर भी पुलिस जांच कर रही है। कंचन की कॉल डिटेल को लेकर भी पुलिस कुछ नंबरों की लिस्ट बना रही है।
लास्ट पोस्ट में लिखा- नो लव, नो इमोशन
कमल कौर ने 9 जून को इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी पोस्ट की थी। अपनी एक फोटो के साथ उसने लिखा था, "नो लव, नो इमोशन... शक, शक, शक।"
डल्ला ने कहा था- कोई मर गया तो फर्क नहीं पड़ेगा
7 महीने पहले आतंकी अर्श डल्ला का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कमल कौर को धमकी देते हुए कह रहा था कि ये लड़की सोशल मीडिया पर बड़ा गंद डालती है। पंजाब के युवा इसकी वजह से खराब हो रहा है। अगर इनके परिवार में एक भी मर जाएगा तो काई फर्क नहीं पड़ेगा। कोई तूफान नहीं आएगा।
जांच के लिए 4 टीमें बनाई
पुलिस ने कहा कि जांच के लिए 4 टीमें बनाई गई हैं, जो यह जांच करेंगी कि शव को यहां कैसे पहुंचाया गया और हत्या के पीछे की वजह क्या है। गाड़ी उसकी अपनी है, और वह इसी गाड़ी से यहां आई थी। गुरुवार शाम को बठिंडा में कंचन का अंतिम संस्कार किया गया।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये