Thursday, March 26, 2026
BREAKING
ईरान-अमेरिका टकराव से तेल बाजार उछला, कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचीं यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी यूपी में गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 5446 गो-आश्रय स्थलों में लगाए गए 7592 सीसीटीवी कैमरे मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा घबराने की जरूरत नहीं, भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल गौतमबुद्ध नगर से सपा का चुनावी शंखनाद, 29 मार्च को अखिलेश यादव की सद्भावना रैली दिल्ली: सीएम ने 1,000 छात्राओं को दी साइकिल, लड़कियों की निर्बाध शिक्षा पर जोर न्यायिक निर्णय प्रक्रिया में जिन लोगों के नाम हटेंगे, तृणमूल उन्हें कानूनी सहायता देगी : सीएम ममता बनर्जी आकाश मिसाइल सिस्टम का पहला प्रोडक्शन मॉडल तैयार, सेना को मिलेगी मजबूती

राष्ट्रीय

India breaks China's record: भारत ने तोड़ा वर्षों पुराना यह रिकॉर्ड, चीन को पछाड़ निकल गया सबसे आगे

31 दिसंबर, 2025 08:08 PM

चावल की बड़े पैमाने पर खेती और उत्पादन के मामले में लंबे समय तक चीन दुनिया में सबसे आगे रहा लेकिन अब भारत ने वर्षों पुराना यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत न सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक बन गया है, बल्कि वैश्विक चावल उत्पादन में उसकी हिस्सेदारी 28 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुकी है।

इस बड़ी उपलब्धि को यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) ने भी मान्यता दी है। USDA की दिसंबर 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में चावल का उत्पादन बढ़कर 152 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंच गया है, जबकि चीन का उत्पादन 146 मिलियन मीट्रिक टन रहा। इसके साथ ही भारत दुनिया में चावल उत्पादन का नया सरताज बन गया है।

ताइवान की भूमिका, जिसने बदली तस्वीर
भारत में चावल की खेती कोई नई बात नहीं है। प्राचीन काल से ही चावल भारतीय भोजन और कृषि का अहम हिस्सा रहा है। दुनिया में चावल की करीब 1.23 लाख किस्में पाई जाती हैं, जिनमें से लगभग 60 हजार किस्में भारत में मौजूद हैं।

हालांकि, भारत को इस मुकाम तक पहुंचाने में ताइवान की अहम भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 1960 के दशक में जब भारत भीषण खाद्यान्न संकट से जूझ रहा था, तब ताइवान ने भारत की मदद के लिए अपने धान की किस्म ताइचुंग नेटिव-1 (TN-1) उपलब्ध कराई। इसके बाद 1968 में आईआर-8 किस्म भारत लाई गई।

और ये भी पढ़े
भारतीय कृषि वैज्ञानिकों ने इन किस्मों पर आधारित हाइब्रिडाइजेशन शुरू किया, जिसके नतीजे में धीरे-धीरे देश चावल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनता चला गया और आज दुनिया में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।

विदेश नीति का भी अहम हथियार बना चावल
जाने-माने एग्रोनॉमिस्ट डॉ. सुधांशु सिंह के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े चावल उत्पादक के रूप में भारत का उभरना सिर्फ कृषि उपलब्धि नहीं, बल्कि रणनीतिक सफलता भी है। आज भारतीय चावल 172 देशों में निर्यात किया जा रहा है और यह भारत की विदेश नीति का भी एक अहम हथियार बन चुका है।

निर्यात से रिकॉर्ड कमाई
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने कृषि उत्पादों का रिकॉर्ड 4,50,840 करोड़ रुपए का निर्यात किया, जिसमें चावल की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा करीब 24 प्रतिशत रही। बासमती और गैर-बासमती चावल के निर्यात से भारत ने एक ही साल में करीब 1,05,720 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा कमाई, जो भारतीय अर्थव्यवस्था में चावल के बढ़ते महत्व को साफ दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी

यूपी में गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 5446 गो-आश्रय स्थलों में लगाए गए 7592 सीसीटीवी कैमरे

यूपी में गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 5446 गो-आश्रय स्थलों में लगाए गए 7592 सीसीटीवी कैमरे

मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा

मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा

घबराने की जरूरत नहीं, भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

घबराने की जरूरत नहीं, भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

गौतमबुद्ध नगर से सपा का चुनावी शंखनाद, 29 मार्च को अखिलेश यादव की सद्भावना रैली

गौतमबुद्ध नगर से सपा का चुनावी शंखनाद, 29 मार्च को अखिलेश यादव की सद्भावना रैली

दिल्ली: सीएम ने 1,000 छात्राओं को दी साइकिल, लड़कियों की निर्बाध शिक्षा पर जोर

दिल्ली: सीएम ने 1,000 छात्राओं को दी साइकिल, लड़कियों की निर्बाध शिक्षा पर जोर

न्यायिक निर्णय प्रक्रिया में जिन लोगों के नाम हटेंगे, तृणमूल उन्हें कानूनी सहायता देगी : सीएम ममता बनर्जी

न्यायिक निर्णय प्रक्रिया में जिन लोगों के नाम हटेंगे, तृणमूल उन्हें कानूनी सहायता देगी : सीएम ममता बनर्जी

आकाश मिसाइल सिस्टम का पहला प्रोडक्शन मॉडल तैयार, सेना को मिलेगी मजबूती

आकाश मिसाइल सिस्टम का पहला प्रोडक्शन मॉडल तैयार, सेना को मिलेगी मजबूती

नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के जरिए बिहार में उत्सव का मौका दिया : नितिन नवीन

नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के जरिए बिहार में उत्सव का मौका दिया : नितिन नवीन