Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

राष्ट्रीय

India AI Impact Summit 2026: सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर’ का किया उद्घाटन

18 फ़रवरी, 2026 08:04 PM

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर का उद्घाटन किया। एक पूर्णतः क्रियाशील, व्यावहारिक नवाचार कार्यक्षेत्र के रूप में परिकल्पित, यह पवेलियन एवीजीसी-एक्सआर (एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) इकोसिस्टम के भीतर एआई के परिवर्तनकारी इस्‍तेमाल को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया। यह जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को दी गई।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि उद्घाटन समारोह के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर मंत्रालय की प्रमुख पहलों, जैसे कि वेवएक्स, वेव्स बाजार और क्रिएट इन इंडिया चैलेंज का एक रणनीतिक विस्तार है। उन्होंने पवेलियन का विस्तृत दौरा किया और वेवएक्स स्टार्टअप समूह के उभरते उद्यमियों और एडोब, नेटफ्लिक्स, सोनी और अमेजन जैसी वैश्विक संस्थाओं के वरिष्ठ नेतृत्व से बातचीत की।

मंत्रालय ने बताया कि इस पैवेलियन में अत्याधुनिक एआई अनुभव प्रदर्शित किए गए, जिनमें रीयल-टाइम गेम डेवलपमेंट और प्रॉम्प्ट-टू-सिनेमा लाइव स्टूडियो से लेकर एडब्ल्यूएस और भारतजेन द्वारा विकसित एजेंटिक एआई-संचालित न्यूज रूम शामिल थे, जो स्वचालित संपादकीय कार्यप्रवाह को सक्षम बनाते हैं। नवाचारों में सर्वम की रीयल-टाइम वॉयस क्लोनिंग और बहुभाषी बातचीत के लिए इंडस चैट ऐप, एनएफडीसी द्वारा क्यूरेट की गई 270-डिग्री एआई फिल्म स्क्रीनिंग, सोनी रिसर्च इंडिया की चेहरे और आवाज को फिर से उम्र देने वाली तकनीक और व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल की डीएसएलआर या आईफोन का उपयोग करके मार्कर-लेस मोशन कैप्चर तकनीक शामिल थी।

मंत्रालय के मुताबिक,यह प्लेटफॉर्म शिखर सम्मेलन के दौरान वैश्विक हस्तियों द्वारा आयोजित विशेषज्ञ संवाद, फिल्म मेकर मास्टरक्लास और तकनीकी सत्रों की मेजबानी करना जारी रखेगा। इससे पहले दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कहा था कि भारत आने वाले समय में हेल्थकेयर में विश्व को नया एआई मॉडल देगा, जिससे पूरे सेक्टर में काम करने के तरीके में बदलाव आएगा।

समिट मेंकेंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि कृषि और स्वास्थ्य क्षे त्र में तेजी से एआई का उपयोग बढ़ रहा है। भारत आने वाले समय में विश्व को नया एआई मॉडल देगा, जिसमें दुनिया को दिखाया जाएगा कि कैसे एआई का उपयोग करके पूरे हेल्थकेयर इकोसिस्टम को बदला जा सकता है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन टेक्नोलॉजी के लोकतंत्रीकरण पर केंद्रित है और समिट में हमारा फोकस है कि कैसे एआई को बड़ी आबादी के फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति