Thursday, August 20, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

India AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी AI को बताया मानव इतिहास का परिवर्तनकारी क्षण, कहा-मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ाएगी

19 फ़रवरी, 2026 12:38 PM

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि एआई मानव इतिहास का परिवर्तनकारी क्षण है और यह मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ाएगी। समिट में अपने मुख्य संबोधन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एआई दुनिया के बड़े टेक्नोलॉजी बदलाव की तरह है। बस इसमें फर्क यह है कि पहले की तरह नई टेक्नोलॉजी आने में दशकों का समय नहीं लग रहा है, बल्कि यह बदलाव काफी तेज हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज भी है, गहरा भी है और व्यापाक भी है। हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी निभानी है। वर्तमान पीढ़ी के साथ ही हमें इस बात की भी चिंता करनी है कि आने वाली पीढ़ियों के हाथों में हम एआई का क्या स्वरूप सौंपकर जाएंगे।

इसलिए, आज असली प्रश्न ये नहीं है कि भविष्य में एआई क्या कर सकती है। प्रश्न ये है कि वर्तमान में हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ क्या करते हैं। इस समिट का मूल उद्देश्य एआई को मशीन केंद्रित से मानव केंद्रित और संवेदनशील एवं उत्तरदायी बनाने पर है। पीएम ने कहा कि भारत एआई को किस दृष्टि से देखता है। उसका स्पष्ट प्रतिबिंब इस समिट की थीम सर्वजन हिताय – सर्वजन सुखाय में है।

यही हमारा बेंचमार्क है। एआई के लिए इंसान सिर्फ डेटा प्वाइंट न बन जाए, इंसान सिर्फ रॉ मटेरियल तक सीमित न रह जाए। इसलिए एआई को लोकतंत्रीकरण करना होगा। इसे ग्लोबल साउथ में समावेशन और सशक्तिकरण का माध्यम बनाना होगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मौजूदा समय में कई बड़ी कंपनियां एआई को रणनीतिक संपत्ति मानती है और कोड को सीक्रेट रखती हैं, लेकिन भारत का मानना है कि एआई का इस्तेमाल तभी दुनिया की भलाई के लिए तभी हो सकता है, जब इसके कोड सार्वजनिक होंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती