Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

IND-W vs WI-W : वेस्टइंडीज की महिला टीम ने भारत को नौ विकेट से हराया

18 दिसंबर, 2024 12:53 PM

नवी मुंबई – गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान हेली मैथ्यूज (नाबाद 85), किआना जोसेफ (38) और शमैन कैंपबेल (नाबाद 29) की तूफानी पारियों के दम पर वेस्टइंडीज की महिला टीम ने मंगलवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को नौ विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली हैं। भारत के 159 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज किआना जोसेफ की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 66 रन जोड़े। सातवें ओवर में साइमा ठाकोर ने किआना जोसेफ को आउट कर भारत का पहली सफलता दिलाई। जोसेफ ने 22 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए (38) रनों की पारी खेली। हेली मैथ्यूज ने 47 गेंदों में 17 चौके लगाते हुए (नाबाद 85) रन बनाये। शमैन कैंपबेल ने 26 गेंदों में चार चौके लगाते हुए (नाबाद 29) रनों की पारी खेली।

वेस्टइंडीज ने 15.4 ओवर में 160 रन बनाकर नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया। भारत की ओर से एकमात्र विकेट साइमा ठाकोर को मिला। आज यहां इससे पहले स्मृति मंधाना (62), ऋचा घोष (32) की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया था। वेस्टइंडीज की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में उमा छेत्री (चार) का विकेट गवां दिया। उन्हें डिएंड्रा डॉटिन ने बोल्ड आउट किया। भारत को दूसरा झटका जेमिमाह रॉड्रिग्स (13) रन के रूप में छठें ओवर में लगा। उन्हें हेली मैथ्यूज ने पगबाधा आउट किया। 14वें ओवर में हेली मैथ्यूज ने स्मृति मंधाना को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। मंधाना ने 41 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए (62) रनों की पारी खेली। राघवी बिष्ट (पांच), दीप्ति शर्मा (17), सजीवन सजना (दो), राधा यादव (सात), साइमा ठाकोर (छह) रन बनाकर आउट हुई। ऋचा घोष ने 17 गेंदों में छह चौके लगाते हुए (32)रन बनाये। भारत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 का स्काेर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की ओर से शिनेल हेनरी, डिएंड्रा डॉटिन, हेली मैथ्यूज और ऐफी फ्लेचर को दो-दो विकेट मिले।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव