Wednesday, October 07, 2026
BREAKING
• कर्म ही मेरा धर्म, फल की चिंता नहीं; पद-प्रतिष्ठा से बड़ी है भारत की सेवा : पीएम मोदी • RBI MPC का बड़ा फैसला, रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़कर 5.50% हुआ • RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने जवानों और उनके परिजनों को दी बधाई • एशियाई खेल 2026: नई दिल्ली से आइची-नागोया तक भारत की गौरवशाली यात्रा • देश के लिए मेरा दायित्व सबसे अधिक, 25 साल की पूंजी देश के नाम : पीएम मोदी • गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- ’25 साल में बदली शासन की परिभाषा, पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस का आदर्श स्थापित’ • सशक्त लोकतंत्र संवाद, विविध विचारों और जनभागीदारी पर आधारित होता है: लोकसभा अध्यक्ष • काशी से क्योटो तक साझी समृद्धि की नई राह बना रही भारत-जापान मैत्री : सीएम योगी • ‘सेवा में निष्ठापूर्वक लगे रहना ही संसार का श्रेष्ठ पुण्य कर्म,’ पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित • सीएम योगी ने पीएम मोदी को शासन में 25 ‘शानदार साल’ पूरे करने पर दी बधाई

खेल

Ind vs WI: पहले टी20 में अय्यर ने 43 गेंदों में जड़े नाबाद 102 रन, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

07 अक्टूबर, 2026 12:05 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारत ने श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

मंगलवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवरों में 171 रन पर सिमट गई। कप्तान शाई होप ने कामिल पूरण के साथ पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। कामिल 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि होप ने 37 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। इस बीच होप ने शेरफन रदरफोर्ड के साथ चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 63 रन जोड़े।

होप 37 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए। यहां से रदरफोर्ड ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने अकील होसेन के साथ नौवें विकेट के लिए 18 गेंदों में 36 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थित तक पहुंचाया। रदरफोर्ड ने 34 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से डेब्यूटेंट नमन धीर ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट निकाले। इनके अलावा, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव को 1-1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में भारत ने 14.4 ओवरों में जीत हासिल कर ली। संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 15 गेंदों में 29 रन जुटाए। अभिषेक 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसके कुछ देर बाद संजू (11) भी पवेलियन लौट गए।

मेजबान टीम ने 35 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ईशान किशन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 137 रन की साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। किशन 27 गेंदों में 5 चौकों के साथ 37 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अय्यर ने 43 गेंदों में 102 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 10 चौके शामिल रहे। वेस्टइंडीज की तरफ से अकील होसेन और रोस्टन चेज को 1-1 सफलता हाथ लगी।

वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया की निगाहें टी20 सीरीज पर हैं, जिसके अगले मुकाबले 9, 11, 14 और 17 अक्टूबर को खेले जाने हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

अर्जेंटीना के लिए मेसी का शानदार सफर खत्म, 21 साल में 126 गोल और 4 बड़े खिताब

अर्जेंटीना के लिए मेसी का शानदार सफर खत्म, 21 साल में 126 गोल और 4 बड़े खिताब

आईपीएल में छोड़ी छाप, यूपी टी20 लीग में भी किया प्रभावित, भुवनेश्वर की 'तपस्या' के आगे आखिरकार हारे सिलेक्टर्स

आईपीएल में छोड़ी छाप, यूपी टी20 लीग में भी किया प्रभावित, भुवनेश्वर की 'तपस्या' के आगे आखिरकार हारे सिलेक्टर्स

नेशंस लीग : स्पेन ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, क्रोएशिया को 2-1 से दी शिकस्त

नेशंस लीग : स्पेन ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, क्रोएशिया को 2-1 से दी शिकस्त

बतौर कप्तान कैसा रहा है स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड? जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से शुरू होगा कार्यकाल

बतौर कप्तान कैसा रहा है स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड? जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से शुरू होगा कार्यकाल

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, मंधाना संभालेंगी कमान

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, मंधाना संभालेंगी कमान

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर की घोषणा

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर की घोषणा

China Open: बीच मैच में फैन को लगा मेदवेदेव का शॉट, बीच मैच में डिस्क्वालिफाई, फाइनल में पहुंचे जोकोविच

China Open: बीच मैच में फैन को लगा मेदवेदेव का शॉट, बीच मैच में डिस्क्वालिफाई, फाइनल में पहुंचे जोकोविच

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने आमिर जांगू को किया टीम में शामिल

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने आमिर जांगू को किया टीम में शामिल

पीएम मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की सराहना की

पीएम मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की सराहना की