Monday, October 05, 2026
BREAKING
• जनता दर्शन : सीएम योगी ने कहा- उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय • पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन के बीच हैदराबाद हाउस में अहम बैठक • पिछले एक दशक में कला की जगह धीरे-धीरे मनोरंजन लेता जा रहा है : रब्बी शेरगिल • भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने आमिर जांगू को किया टीम में शामिल • अगले चरण के जीएसटी सुधार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' विजन को मिलेगा सपोर्ट : वित्त मंत्री सीतारमण • दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान • राष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत, भारत-स्विट्जरलैंड सहयोग को मिलेगा नया आयाम • स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया • मोकामा में गंगा पर नया डबल लाइन रेल पुल परिचालन के लिए तैयार, उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी होगी मजबूत • एआई भारत जैसे उभरते देशों के किसानों को सशक्त बनाने का बन सकता है प्रभावी माध्यम : विश्व बैंक प्रमुख

खेल

पीएम मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की सराहना की

05 अक्टूबर, 2026 12:11 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : एशियाई खेल 2026 के समापन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल के प्रत्येक सदस्य की सराहना की, जिन्होंने दृढ़ संकल्प, जुनून और उल्लेखनीय खेल भावना के साथ देश का प्रतिनिधित्व किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सभी पदक विजेताओं को बधाई दी, जिनके शानदार प्रदर्शन ने देश को अपार खुशी दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में ये खेल और भी बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरणा देंगे तथा जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एशियाई खेल 2026 के समापन के अवसर पर मैं भारतीय दल के हर सदस्य को बधाई देता हूं, जिन्होंने दृढ़ संकल्प, जुनून और उल्लेखनीय खेल भावना के साथ हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया। हमारे सभी पदक विजेताओं को बधाई, जिनके शानदार प्रदर्शन ने देश को अपार खुशी दी है। आशा है कि आने वाले वर्षों में ये खेल और भी बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरणा देंगे। साथ ही, ये जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत बनाने में भी योगदान देंगे।”

भारत ने आइची-नागोया खेलों में 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदकों सहित 85 पदकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जो एशियाई खेलों के इतिहास में देश का दूसरा सबसे बड़ा पदक संग्रह है।

जापान में भारत के अभियान में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां और अलग-अलग खेलों में सफलतापूर्वक खिताब बचाए रखने की घटनाएं खास रहीं। पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने अपने एशियन गेम्स के खिताब बरकरार रखे, वहीं दोनों कबड्डी टीमों ने भी स्वर्ण पदक जीते। पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया पर 5-1 से जीत हासिल करके अपने खिताब की सफलतापूर्वक रक्षा की, वहीं महिला टीम ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के लिए 44 साल का इंतजार खत्म किया।

भारत ने कई ऐतिहासिक व्यक्तिगत प्रदर्शन भी किए। प्रणवी उर्स एशियन गेम्स में गोल्फ में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, वहीं 17 वर्षीय कुमकुम मोहद ने महाद्वीपीय प्रतियोगिता में व्यक्तिगत रिकर्व स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया।

वहीं, लवलीना बोरगोहेन ने भी एशियन गेम्स में मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली मैरी कॉम के बाद दूसरी भारतीय महिला बनकर एक विशिष्ट सूची में अपना नाम दर्ज कराया। एथलेटिक्स में भारत ने सबसे अधिक 24 पदक जीते, जबकि शूटिंग में 15 पदक शामिल हैं। तीरंदाजी स्वर्ण पदकों के मामले में सबसे सफल खेल रहा, जिसमें पांच स्वर्ण पदक जीते गए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने आमिर जांगू को किया टीम में शामिल

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने आमिर जांगू को किया टीम में शामिल

भारत बनाम वेस्टइंडीज: टी20 सीरीज में ये 5 भारतीय खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल, वैभव पर रहेंगी निगाहें

भारत बनाम वेस्टइंडीज: टी20 सीरीज में ये 5 भारतीय खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल, वैभव पर रहेंगी निगाहें

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों का रहा जलवा, सीएम नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों का रहा जलवा, सीएम नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

वनडे के बाद टी20 में भी दमदार प्रदर्शन करने उतरेगी टीम इंडिया, जाने कैसा है वेस्टइंडीज के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड

वनडे के बाद टी20 में भी दमदार प्रदर्शन करने उतरेगी टीम इंडिया, जाने कैसा है वेस्टइंडीज के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड

वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान; असलंका हुए बाहर, अविष्का फर्नांडो की वापसी

वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान; असलंका हुए बाहर, अविष्का फर्नांडो की वापसी

सीरीज जीतना पहली प्राथमिकता, इसके बाद ही प्लेइंग इलेवन में प्रयोग करेंगे: श्रेयस अय्यर

सीरीज जीतना पहली प्राथमिकता, इसके बाद ही प्लेइंग इलेवन में प्रयोग करेंगे: श्रेयस अय्यर

वैभव बहुत शांत हैं, लेकिन मैदान पर जबरदस्त क्रिकेट खेलते हैं: श्रेयस अय्यर

वैभव बहुत शांत हैं, लेकिन मैदान पर जबरदस्त क्रिकेट खेलते हैं: श्रेयस अय्यर

पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियां, रांची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियां, रांची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराया

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराया