Wednesday, October 07, 2026
BREAKING
• काशी से क्योटो तक साझी समृद्धि की नई राह बना रही भारत-जापान मैत्री : सीएम योगी • ‘सेवा में निष्ठापूर्वक लगे रहना ही संसार का श्रेष्ठ पुण्य कर्म,’ पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित • सीएम योगी ने पीएम मोदी को शासन में 25 ‘शानदार साल’ पूरे करने पर दी बधाई • टेक्नोलॉजी को समावेशी और सतत विकास का माध्यम बनना चाहिए: प्रधानमंत्री • जनसेवा के 25 वर्ष: प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, लिया भगवान गणेश का आशीर्वाद • RBI MPC के फैसले से पहले दबाव में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 102 अंक और निफ्टी 86 अंक टूटा • ग्वालियर में आकार ले रहा एशिया का पहला दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र, 5,500 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से की मुलाकात, द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा • अर्जेंटीना के लिए मेसी का शानदार सफर खत्म, 21 साल में 126 गोल और 4 बड़े खिताब • Ind vs WI: पहले टी20 में अय्यर ने 43 गेंदों में जड़े नाबाद 102 रन, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

खेल

आईपीएल में छोड़ी छाप, यूपी टी20 लीग में भी किया प्रभावित, भुवनेश्वर की 'तपस्या' के आगे आखिरकार हारे सिलेक्टर्स

07 अक्टूबर, 2026 12:04 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : 22 नवंबर 2022 को भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम की जर्सी में अपना आखिरी मैच खेला था। इन बीते चार वर्षों में कई तेज गेंदबाज टीम इंडिया में आए और धीरे-धीरे भुवनेश्वर का नाम गुमनाम होता चला गया। सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग में भी भुवनेश्वर के नाम पर चर्चा होनी बंद हो गईं। हालांकि, भुवनेश्वर की कड़ी मेहनत लगातार जारी रही और वह अपने काम में लग रहे। निरंतरता के साथ की गई उस मेहनत का इनाम ही है कि भुवनेश्वर चार साल बाद भारतीय टीम में 36 साल की उम्र में वापसी करने में सफल रहे हैं।

भुवनेश्वर की दोबारा भारतीय टीम में वापसी होगी, ऐसी उम्मीद हर किसी ने छोड़ ही दी थी। कई क्रिकेट पंडित तो भुवनेश्वर के रिटायरमेंट के ऐलान की राह देखने लगे थे। हालांकि, भुवनेश्वर ने बिना किसी बयानबाजी के अपनी गेंदबाजी को निखारना जारी रखा। आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए कुल 17 विकेट निकाले। विकेट चटकाने से ज्यादा भुवनेश्वर कुमार की अंत के ओवरों में कमाल की गेंदबाजी ने हर किसी का ध्यान खींचा और उन्होंने आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

आईपीएल 2026 तो भुवनेश्वर के लिए और भी उम्दा रहा। भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन खेले 16 मुकाबलों में 17.89 की औसत से 28 विकेट निकाले और टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। भुवनेश्वर की गेंदबाजी आरसीबी के लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने की वजह बनी। लगातार दो आईपीएल सीजन में कमाल की गेंदबाजी के चलते भुवनेश्वर के टीम इंडिया में कमबैक को लेकर मांगें उठने लगीं। भुवनेश्वर ने अपने दमदार प्रदर्शन से सिलेक्टर्स पर भी दबाव बनाया।

इसके बाद यूपी टी20 लीग 2026 में भी भुवनेश्वर अपनी गेंदबाजी से छाप छोड़ने में सफल रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में 6.11 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 11 मुकाबलों में कुल 14 विकेट चटकाए। इसके साथ ही अपनी कप्तानी में भुवी ने लखनऊ फॉल्कंस को फाइनल तक भी पहुंचाया। यही वजह रही कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भुवनेश्वर चार साल बाद ही सही, लेकिन इसी टीम के खिलाफ टीम इंडिया की जर्सी में वापसी करेंगे। अपनी स्विंग के दम पर भुवनेश्वर न्यूजीलैंड में घातक साबित हो सकते हैं। 36 साल की उम्र में भुवनेश्वर ने वापसी करके यह दिखाया कि अगर लड़ने का जज्बा जिंदा रखा जाए, तो कामयाबी देर से सही, लेकिन कदम जरूर चूमती है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

अर्जेंटीना के लिए मेसी का शानदार सफर खत्म, 21 साल में 126 गोल और 4 बड़े खिताब

अर्जेंटीना के लिए मेसी का शानदार सफर खत्म, 21 साल में 126 गोल और 4 बड़े खिताब

Ind vs WI: पहले टी20 में अय्यर ने 43 गेंदों में जड़े नाबाद 102 रन, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

Ind vs WI: पहले टी20 में अय्यर ने 43 गेंदों में जड़े नाबाद 102 रन, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

नेशंस लीग : स्पेन ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, क्रोएशिया को 2-1 से दी शिकस्त

नेशंस लीग : स्पेन ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, क्रोएशिया को 2-1 से दी शिकस्त

बतौर कप्तान कैसा रहा है स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड? जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से शुरू होगा कार्यकाल

बतौर कप्तान कैसा रहा है स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड? जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से शुरू होगा कार्यकाल

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, मंधाना संभालेंगी कमान

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, मंधाना संभालेंगी कमान

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर की घोषणा

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर की घोषणा

China Open: बीच मैच में फैन को लगा मेदवेदेव का शॉट, बीच मैच में डिस्क्वालिफाई, फाइनल में पहुंचे जोकोविच

China Open: बीच मैच में फैन को लगा मेदवेदेव का शॉट, बीच मैच में डिस्क्वालिफाई, फाइनल में पहुंचे जोकोविच

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने आमिर जांगू को किया टीम में शामिल

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने आमिर जांगू को किया टीम में शामिल

पीएम मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की सराहना की

पीएम मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की सराहना की