Wednesday, October 07, 2026
BREAKING
• काशी से क्योटो तक साझी समृद्धि की नई राह बना रही भारत-जापान मैत्री : सीएम योगी • ‘सेवा में निष्ठापूर्वक लगे रहना ही संसार का श्रेष्ठ पुण्य कर्म,’ पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित • सीएम योगी ने पीएम मोदी को शासन में 25 ‘शानदार साल’ पूरे करने पर दी बधाई • टेक्नोलॉजी को समावेशी और सतत विकास का माध्यम बनना चाहिए: प्रधानमंत्री • जनसेवा के 25 वर्ष: प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, लिया भगवान गणेश का आशीर्वाद • RBI MPC के फैसले से पहले दबाव में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 102 अंक और निफ्टी 86 अंक टूटा • ग्वालियर में आकार ले रहा एशिया का पहला दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र, 5,500 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से की मुलाकात, द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा • अर्जेंटीना के लिए मेसी का शानदार सफर खत्म, 21 साल में 126 गोल और 4 बड़े खिताब • Ind vs WI: पहले टी20 में अय्यर ने 43 गेंदों में जड़े नाबाद 102 रन, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

खेल

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, मंधाना संभालेंगी कमान

07 अक्टूबर, 2026 11:46 AM

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें स्मृति मंधाना पहली बार महिला टीम की फुल-टाइम कप्तान के तौर पर टीम की कमान संभालेंगी।

हरमनप्रीत कौर के सभी फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने के बाद, बीसीसीआई ने मंगलवार को ही मंधाना को कप्तान बनाने का ऐलान किया। मंधाना पहले भी 18 टी20 और 4 वनडे मुकाबलों में भारत की कमान संभाल चुकी हैं, लेकिन अब जिम्बाब्वे सीरीज से अपना फुल-टाइम कार्यकाल शुरू करेंगी। बाएं हाथ की ओपनर 2013 से राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रही हैं और उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 2024 और 2026 में विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जिताया है।

ओपनर शेफाली वर्मा को तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा वनडे फॉर्मेट में मंधाना की डिप्टी होंगी। हरमनप्रीत दोनों टीमों का हिस्सा बनी रहेंगी।

टी20 टीम में निक्की प्रसाद और जिंतिमानि कलिता को पहली बार मौका मिला है, जबकि अनुष्का शर्मा, मिन्नू मणि और प्रेमा रावत की टीम में वापसी हुई है। निक्की भारत-ए टीम का हिस्सा रही हैं और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, वहीं जिंतिमानि भी भारत-ए के लिए खेल चुकी हैं। दोनों उस भारत-ए टीम का हिस्सा थीं जिसने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड-ए का सामना किया था। लेग-स्पिनर प्रेमा ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और इस साल की शुरुआत में चोट के कारण श्रेयंका पाटिल के बाहर होने के बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था।

एशियन गेम्स 2026 में भारत की गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम की तुलना में इसमें पांच बदलाव किए गए हैं। निकी, अनुष्का, जिंतिमानि, प्रेमा और मिन्नू को टीम में शामिल किया गया है, जबकि भारती फुलमाली, प्रतिका रावल, रेणुका ठाकुर, राधा यादव और श्रेयांका पाटिल को बाहर किया गया है।

वनडे सीरीज के लिए तेजल हसबनीस और सायली सतघरे को वापस बुलाया गया है। ये दोनों खिलाड़ी उस भारतीय टीम का हिस्सा थीं, जिसने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड का दौरा किया था। हसबनीस ने इंग्लैंड-ए के खिलाफ एक वनडे मैच में नाबाद 57 रन बनाए थे।

भारत-जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को तीन टी20 मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद वडोदरा में 23, 25 और 28 अक्टूबर को तीन वनडे मैच खेले जाने हैं।

भारत की टी20 टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कामलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमानि कलिता, मिन्नू मणि।

भारत की वनडे टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायली सतघरे, रेणुका ठाकुर।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

अर्जेंटीना के लिए मेसी का शानदार सफर खत्म, 21 साल में 126 गोल और 4 बड़े खिताब

अर्जेंटीना के लिए मेसी का शानदार सफर खत्म, 21 साल में 126 गोल और 4 बड़े खिताब

Ind vs WI: पहले टी20 में अय्यर ने 43 गेंदों में जड़े नाबाद 102 रन, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

Ind vs WI: पहले टी20 में अय्यर ने 43 गेंदों में जड़े नाबाद 102 रन, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

आईपीएल में छोड़ी छाप, यूपी टी20 लीग में भी किया प्रभावित, भुवनेश्वर की 'तपस्या' के आगे आखिरकार हारे सिलेक्टर्स

आईपीएल में छोड़ी छाप, यूपी टी20 लीग में भी किया प्रभावित, भुवनेश्वर की 'तपस्या' के आगे आखिरकार हारे सिलेक्टर्स

नेशंस लीग : स्पेन ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, क्रोएशिया को 2-1 से दी शिकस्त

नेशंस लीग : स्पेन ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, क्रोएशिया को 2-1 से दी शिकस्त

बतौर कप्तान कैसा रहा है स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड? जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से शुरू होगा कार्यकाल

बतौर कप्तान कैसा रहा है स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड? जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से शुरू होगा कार्यकाल

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर की घोषणा

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर की घोषणा

China Open: बीच मैच में फैन को लगा मेदवेदेव का शॉट, बीच मैच में डिस्क्वालिफाई, फाइनल में पहुंचे जोकोविच

China Open: बीच मैच में फैन को लगा मेदवेदेव का शॉट, बीच मैच में डिस्क्वालिफाई, फाइनल में पहुंचे जोकोविच

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने आमिर जांगू को किया टीम में शामिल

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने आमिर जांगू को किया टीम में शामिल

पीएम मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की सराहना की

पीएम मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की सराहना की