Wednesday, October 07, 2026
BREAKING
• कर्म ही मेरा धर्म, फल की चिंता नहीं; पद-प्रतिष्ठा से बड़ी है भारत की सेवा : पीएम मोदी • RBI MPC का बड़ा फैसला, रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़कर 5.50% हुआ • RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने जवानों और उनके परिजनों को दी बधाई • एशियाई खेल 2026: नई दिल्ली से आइची-नागोया तक भारत की गौरवशाली यात्रा • देश के लिए मेरा दायित्व सबसे अधिक, 25 साल की पूंजी देश के नाम : पीएम मोदी • गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- ’25 साल में बदली शासन की परिभाषा, पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस का आदर्श स्थापित’ • सशक्त लोकतंत्र संवाद, विविध विचारों और जनभागीदारी पर आधारित होता है: लोकसभा अध्यक्ष • काशी से क्योटो तक साझी समृद्धि की नई राह बना रही भारत-जापान मैत्री : सीएम योगी • ‘सेवा में निष्ठापूर्वक लगे रहना ही संसार का श्रेष्ठ पुण्य कर्म,’ पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित • सीएम योगी ने पीएम मोदी को शासन में 25 ‘शानदार साल’ पूरे करने पर दी बधाई

बाज़ार

RBI MPC का बड़ा फैसला, रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़कर 5.50% हुआ

07 अक्टूबर, 2026 01:17 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को पॉलिसी रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 5.50 प्रतिशत कर दिया। बढ़ती महंगाई के जोखिम, ऊंची वैश्विक यील्ड और घरेलू अर्थव्यवस्था में मजबूती के बीच RBI ने मौद्रिक नीति को सख्त करने का फैसला किया है।

मौद्रिक नीति समिति यानी MPC ने सर्वसम्मति से रेपो रेट बढ़ाने का फैसला किया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मौजूदा व्यापक आर्थिक और वित्तीय परिस्थितियों, घटनाक्रम और भविष्य के परिदृश्य के विस्तृत आकलन के बाद यह फैसला लिया गया है।

इस बढ़ोतरी के बाद स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी यानी SDF रेट 5.25 प्रतिशत हो गया है, जबकि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी यानी MSF रेट और बैंक रेट 5.75 प्रतिशत पर पहुंच गए हैं। MPC का रुख बहुमत से calibrated tightening किया गया है।

यह फैसला बढ़ते price pressures के बीच आया है। अगस्त में भारत की CPI महंगाई 4.82 प्रतिशत रही थी। अर्थशास्त्रियों और रिसर्च रिपोर्ट्स ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई के 5 प्रतिशत से ऊपर जाने का अनुमान जताया है। तीसरी तिमाही में महंगाई करीब 5.9 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है।

वैश्विक वित्तीय परिस्थितियां भी कम अनुकूल हुई हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने सितंबर में अपनी पॉलिसी रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की थी, जबकि अमेरिका की 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड करीब 5.3 प्रतिशत के ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

लिक्विडिटी भी RBI के लिए एक प्रमुख चिंता रही। RBI की स्पेशल फॉरेक्स स्वैप फैसिलिटी के तहत 31 अगस्त तक FCNR(B) डिपॉजिट के जरिए 132.98 अरब डॉलर जुटाए गए, जिससे बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी आई और इसे calibrated तरीके से absorb करने की जरूरत बढ़ी।

वहीं, घरेलू आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी। हाई-फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर्स ने भी घरेलू मांग, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज में मजबूती जारी रहने के संकेत दिए हैं।

ताजा फैसले से आने वाले महीनों में मौद्रिक नीति की दिशा तय होने की उम्मीद है। अर्थशास्त्रियों ने पहले वित्त वर्ष 2026-27 में कुल 75 बेसिस पॉइंट तक की सख्ती और वित्त वर्ष के अंत तक रेपो रेट के करीब 6 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना जताई थी। हालांकि, यह महंगाई, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक वित्तीय परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

RBI MPC के फैसले से पहले दबाव में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 102 अंक और निफ्टी 86 अंक टूटा

RBI MPC के फैसले से पहले दबाव में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 102 अंक और निफ्टी 86 अंक टूटा

57वीं GST काउंसिल की बैठक अब 8 अक्टूबर को, जरूरी वजहों से एक दिन टली बैठक

57वीं GST काउंसिल की बैठक अब 8 अक्टूबर को, जरूरी वजहों से एक दिन टली बैठक

सितंबर में भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 3 महीने के उच्चतम स्तर पर, PMI बढ़कर 55.2

सितंबर में भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 3 महीने के उच्चतम स्तर पर, PMI बढ़कर 55.2

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 126 अंक और निफ्टी 48 अंक चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 126 अंक और निफ्टी 48 अंक चढ़ा

भारत में सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री 31.8 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25 लाख इकाई के पार: फाडा

भारत में सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री 31.8 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25 लाख इकाई के पार: फाडा

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार